एक्सप्लोरर

जॉली एलएलबी 2 : बाटा मामले में अदालत ने मांगा अक्षय कुमार का नाम-पता

नई दिल्ली: यह बताए जाने के बाद कि अक्षय कुमार पर सम्मन की तामील नहीं हो सकी है, दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेता का नाम पता पूछा है. हिन्दी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में एक डायलॉग के खिलाफ जूते बनाने वाली कंपनी बाटा ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है. हालांकि, अदालत ने इसी मामले में अन्य आरोपियों अभिनेता अन्नू कपूर, निर्देशक सुभाष कपूर और फिल्म निर्माता फॉक्स स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है. इनके वकीलों ने कहा था कि सभी पहले से तय अपने कार्यों में व्यस्त हैं. आरोपियों को इस महीने के आरंभ में सम्मन करने वाले अतिरिक्त मेन मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट संदीप गर्ग ने मामले की सुनवायी अप्रैल तक टाल दी है. दरअसल सम्मन को चुनौती देते हुए फॉक्स स्टार इंडिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और उसपर अगले महीने सुनवायी होने की संभावना है. हाई कोर्ट ने निर्माता की याचिका पर कल दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 30 मार्च को होने वाली सुनवायी से पहले जवाब मांगा है. हालांकि, उसने आज वाले सम्मन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था.

Jolly-LLB-Stills

दिल्ली की अदालत ने आठ फरवरी को अभिनेताओं अक्षय कुमार और अन्नू कपूर, लेखक एवं निर्देशक सुभाष कपूर तथा फॉक्स स्टार इंडिया के कुछ शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी कर उन्हें आज व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था. बाटा इंडिया लिमिटेड ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फिल्म के ट्रेलर में बाटा के जूते-चप्पलों को खराब तरीके से दिखाया गया है. उसमें कुछ इस प्रकार दिखाया गया है कि बाटा सिर्फ निचले तबके के लोग पहनते हैं, और यदि आप बाटा के जूते-चप्पल पहनते हैं तो आपको हीनता महसूस होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget