एक्सप्लोरर

'वेदा' हुई फ्लॉप तो जॉन अब्राहम ने किया रिएक्ट, बोले- 'लोगों को ऐसी फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं है...'

John Abraham Reaction On Vedaa Failure: 'वेदा' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. अब जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस फेल्यर पर रिएक्ट किया है.

John Abraham Reaction On Vedaa Failure: जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म 'वेदा' से डेढ़ साल बाद पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले एक्टर 2023 की फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दिखे थे. जॉन की फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. 'स्त्री 2' और दूसरी फिल्मों के साथ क्लैश के चलते 'वेदा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. ऐसे में जॉन अब्राहम ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर बात की है.

रेडियो सिटी से बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा- 'ये एक साहसी फिल्म है. मैं बाटला हाउस के बाद दोबारा निखिल के साथ काम करना चाहता था. ईमानदारी से कहूं तो, सक्सेस और फेलियर से ज्यादा अहम वो मैसेज है जो आप अपनी फिल्म के जरिए शेयर कर रहे हैं. हमने इसे एंटरटेनिंग तरीके से बताया है, लेकिन इस फैक्ट से इनकार नहीं किया जा सकता कि सब्जेक्ट भारी है. और अगर लोगों को भारी सब्जेक्ट वाली फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं है, तो ये उनकी पसंद है. मैं इसकी इज्जत करता हूं. लेकिन आपको आखिर में सब्जेक्ट का सामना करना होगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

'मुझे गर्व है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है...'
जॉन ने आगे कहा- 'मुझे बहुत गर्व है कि हमने बहुत अच्छी फिल्म बनाई. ये निखिल और मेरा एक साथ किया गया सबसे अच्छा काम है. अक्सर, अफसोस तब होता है जब आपकी फिल्म कमर्शियली काम नहीं करती, तो आपको बुरा लगता है. आमतौर पर ये फिल्म के बारे में अनिश्चितता से ही पैदा होता है. लेकिन 'वेदा' के साथ, हमने व्यावहारिक तौर पर सब कुछ ठीक कर लिया है.'

Vedaa (2024) - IMDb

'लोगों को स्क्रिप्ट के बारे में शिकायत...'
जॉन अब्राहम ने आगे फिल्म में काम करने वाले स्टार्स के बार में चर्चा की. उन्होंने कहा- 'हमारे कलाकारों ने शानदार परफॉर्म किया है और सिनेमैटोग्राफी से लेकर एक्शन तक हर डिपार्टमेंट ने अच्छा परफॉर्म किया है. लोगों को स्क्रिप्ट के बारे में शिकायत करने के लिए चीजें मिल जाएंगी, और ये ठीक है. हम हर किसी के नजरिए की इज्जत करते हैं, लेकिन मुझे गर्व है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है.'

वेदा' हुई फ्लॉप तो जॉन अब्राहम ने किया रिएक्ट, बोले- 'लोगों को ऐसी फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं है...

बटला हाउस में निखिल के साथ काम कर चुके हैं जॉन
बता दें कि जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म वे'वेदा' को निखिल आडवाणी ने डारेक्ट किया है. इससे पहले जॉन ने निखिल की फिल्म बटला हाउस में भी काम किया था. 'वेदा' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं. वहीं तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: Khel Khel Mein Vs Vedaa: दूसरे वीकेंड पर बढ़ी 'खेल खेल में' की रफ्तार, ''वेदा'' हुई फ्लॉप! देखें कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget