एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Vs Vedaa: दूसरे वीकेंड पर बढ़ी 'खेल खेल में' की रफ्तार, 'वेदा' हुई फ्लॉप! देखें कलेक्शन

Khel Khel Mein Vs Vedaa: अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' से ज्यादा भी कमा रही है. हालांकि बजट पर नजर डाली जाए तो 'वेदा' के साथ-साथ 'खेल खेल में' भी फ्लॉप होती दिख रही है.

Khel Mein Vs Vedaa Box Office Collection Day 10: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्में पर्दे पर हैं. इनमें श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 जमकर नोट छाप रही है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी स्त्री 2 से टकराई है. क्लैश की वजह से 'वेदा' और 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है. हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म की परफॉर्मेंस 'वेदा' से बेहतर है और 'खेल खेल में' जॉन अब्राहम की फिल्म से ज्यादा भी कमा रही है.

सैकनिल्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'वेदा' की कमाई सिर्फ पहले दिन ही 'खेल खेल में' से ज्यादा था. दरअसल 'वेदा' ने 6.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. उसके बाद से फिल्म का कलेक्शन 1-2 करोड़ और फिर चंद लाख में सिमटने लगा. नवें दिन भी 'वेदा' ने महज 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं 10वें दिन भी फिल्म सिर्फ 60 लाख रुपए ही कमा पाई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

'खेल खेल में' की बढ़ी रफ्तार
'खेल खेल में' ने 5.05 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. उसके बाद अक्षय कुमार के फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई, हालांकि  'खेल खेल में' ने हर रोज 'वेदा' से ज्यादा कमाई की. नवें दिन भी जहां 'वेदा' का कलेक्शन 60 लाख रहा तो खेल खेल ने 70 लाख रुपए कमाए थे. वहीं अब दसवें दिन भी 'खेल खेल में' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

दोनों फिल्में हुईं 'फ्लॉप'
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' ने 10 दिन में भारत में कुल 18.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' ने 21.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. यानी 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' से 2.8 करोड़ रुपए ज्यादा बटोरे हैं. हालांकि बजट पर नजर डाली जाए तो 'वेदा' के साथ-साथ 'खेल खेल में' भी फ्लॉप होती नजर आ रही है.

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेदा' का बजट 60 करोड़ रुपए है. वहीं 'खेल खेल में' 100 करोड़ की लागत से बनी है.

ये भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 10: 'स्त्री 2' के कब्जे में बॉक्स ऑफिस! 10वें दिन इन फिल्मों को पछाड़ा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गुड़िया जैसी लगती थी', नीलम कोठारी संग रिश्ते पर गोविंदा ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
'गुड़िया जैसी लगती थी', नीलम कोठारी संग रिश्ते पर गोविंदा ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
लैविश लाइफ जीती हैं जाह्नवी कपूर, 29 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन, जानें नेटवर्थ
लैविश लाइफ जीती हैं जाह्नवी कपूर, 29 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन, जानें नेटवर्थ

वीडियोज

Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget