एक्सप्लोरर

'जवानी जानेमन' की सक्सेस से खुश हैं अलाया एफ, कहा- काम करके करूंगी सेलिब्रेट

फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों अपनी फिल्मी शुरुआत को लेकर खासा खुश हैं. अपने काम की तारीफ का जश्न आलिया काम करके ही मनाना चाहती हैं.

फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों अपनी फिल्मी शुरुआत को लेकर खासा खुश हैं. अपने काम की तारीफ का जश्न आलिया काम करके ही मनाना चाहती हैं. अलाया का कहना है, "मैंने काम में अपनी वापसी कर ली है. मुझे इसी तरह का जश्न पसंद है."

अलाया ने कहा, "मैं नए-नए अवसरों को तलाश रही हूं. लोगों से खूब सराहना मिल रही है. मैं बहुत आभारी हूं. बस, अब आगे सही निर्णय लेने की ही उम्मीद करती हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं क्या करना चाहती हूं और खासकर क्या नहीं करना चाहती हूं, इस पर अभी मेरा कई विचार नहीं है. मैं चाहती हूं कि लोग मुझे हर अंदाज में देखें. एक कलाकार के तौर पर मैं किसी एक छवि तक सिमटकर नहीं रहना चाहती जो एक ही तरह के किरदार निभाए."

View this post on Instagram
 
Dreamer

A post shared by Alaya F (@alaya.f) on

अलाया के पास अभी भले ही फिल्मों के कई ऑफर हों, लेकिन पहली फिल्म का मिलना उनके लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने कहा, "शुरुआत में, लोगों के पास न कहने की वजह होगी. मैं निराश हो जाती थी. मैं सोचती थी कि 'क्यों नहीं?' तब मैंने महसूस किया कि अगर कोई इंसान फिल्म बना रहा और उसमें करोड़ो रुपये लगा रहा है, तो उसे सही फैसला लेना ही होगा."

अलाया आगे कहती हैं, "इसके बाद मैंने अपने काम पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया. अब जब मैं 'जवानी जानेमन' को देखती हैं, तो मुझे लगता है कि यह किरदार बिल्कुल मेरे ही जैसा है. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह किरदार मिला और शुक्र है कि लोगों ने इसे पसंद किया."

 बता दें कि 'जवानी जानेमन' में अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया है. लंदन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक लड़की टिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पिता की तलाश रहती है और डीएनए टेस्ट कराने के बाद उसे पता चलता है कि एक अविवाहित आवारा इंसान (सैफ) उसका पिता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स के साथ अलाया का अभी से तीन और फिल्मों का करार है. पूजा एंटरटेनमेंट के साथ भी उनकी एक और फिल्म है, हालांकि अलाया इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget