एक्सप्लोरर

Jawan Vs Salaar: रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की जवान और प्रभास की सलार में जमकर हो रही जंग, जानिए कौन है किससे आगे

Jawan Vs Salaar: शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर तो प्रभास स्टारर 28 सितंबर को रिलीज होनी है, लेकिन दोनों ही फिल्मों का क्लैश इनकी रिलीज से काफी समय पहले ही शुरू हो गया है.

Jawan Vs Salaar: 'गदर 2' की भारी सफलता के बाद अब अगला महीना फिर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास होने वाला है. दरअसल सितंबर में शाहरुख खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' और प्रभास स्टारर मेगा बजट फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. शाहरुख और प्रभास की भारत और विदेशों में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि ये दोनों ही फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हों. अगर ऐसा होता  है तो 2023 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित होगा. ऐसे में दोनों ही स्टार्स की फिल्मों का रिलीज से काफी समय पहले से ही क्लैश चल रहा है. तो चलिए जानते हैं किस स्टार की फिल्म कहां आगे है.

जवान से आगे निकली सलार?
जवान और सलार की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है. अमेरिका में सालार की एडवांस बुकिंग शानदार चल रही है. अनुमानित आंकड़ों की मानें तो जवान दुनियाभर में 800 से 1200 करोड़ का करोबार करेगी तो वहीं सलार 1,500 से 1,800 करोड़ रुपए का होगा. अगर दोनों फिल्में इसका 75 प्रतिशत भी कमा लेती हैं तो भी मेकर्स फायदे में रहेंगे.

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी जवान और सलार
बुक माय शो की बात करें तो इसपर जवान 269K पर है जबकि सालार 257K पर. वहीं जवान को मेकर्स ने तीन भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की है तो वहीं सलार पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

सलार की अमेरिका में हुई इतनी एडवांस बुकिंग
उत्तरी अमेरिका में तेलुगु स्टार्स का अच्छा खासा फैन बेस है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, प्रभास की फिल्म की अग्रिम बिक्री लगभग 3.19 करोड़ रुपए है. वहीं 321 स्थानों पर इस फिल्म के 952 शो के लिए अब तक 13,540 टिकट बिक चुके हैं. अमेरिका में आईमैक्स थिएटर्स में इस फिल्म को जबरदस्त रिलीज मिल रही है. फिल्म को रिलीज होने में अभी 32 दिन बाकी हैं. इसके पहले ही फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है.

पठान से आगे चल रही है जवान
वहीं शाहरुख स्टारर जवान की बात करें तो इस फिल्म के अमेरिका में कुल 225K अमेरिकी डॉलर यानी 1.85 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर चुकी है. जिसमें टेक्सास और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में इस फिल्म को अच्छी एडवांस बुकिंग मिली है. ये फिल्म शाहरुख स्टारर पठान से तो आगे है, लेकिन सलार से बहुत पीछे चल रही है. अब देखना ये होगा कि ये फिल्म आगे कितनी कमाई कर पाती है.

यह भी पढ़ें: पिता नहीं बनने देना चाहते थे एक्टर इसलिए घर से भाग गए थे Vijay Verma, फिर 7-8 सालों तक नहीं हुई थी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

102 डिग्री बुखार, पीरियड्स का दर्द, 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग में रो पड़ी थीं रवीना टंडन
102 बुखार में भीगी थीं रवीना टंडन, पीरियड्स में शूट किया था 'टिप टिप बरसा पानी'
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget