एक्सप्लोरर

Javed Akhtar ने बढ़ाई Kangana Ranaut की मुश्किलें, किया गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध 

Javed Akhtar ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया. उनका कहना है कि कंगना झूठे और गलत बयान दे रही हैं.

जाने माने स्क्रीन राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को मुंबई की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया.

अख्तर के वकील जय भारद्वाज की ओर से दाखिल अर्जी में इस साल मार्च के बाद से रनौत द्वारा किसी न किसी वजह से छूट की मांग के अनुरोध का उल्लेख किया गया है. रनौत आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने पेश हुई थीं.

अर्जी में यह भी उल्लेख किया गया है कि अभिनेत्री ने अदालत के समक्ष ‘‘झूठे और गलत बयान’’ दिए हैं. अख्तर की अर्जी के अनुसार, रनौत ने सुनवाई की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर को यह दावा करते हुए पेशी से छूट मांगी थी कि वह तेज बुखार और शरीर में दर्द से पीड़ित थीं. अर्जी में कहा गया है कि रनौत ने दावा किया था कि वह अस्वस्थ थीं लेकिन 15 नवंबर को इंस्टाग्राम पर उनकी गतिविधियों से पता चलता है कि वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी सक्रिय थीं.

इसे भी पढ़ेंः
Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu बनाती हैं बढ़िया राजमा चावल, Kapil Sharma Show के इस मेंबर को खिलाकर ताज लाने का किया था वादा

अभिनेत्री ने अपने वकील के माध्यम से यह भी कहा था कि वह मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) अदालत द्वारा उनकी ट्रांसफर पिटिशन को खारिज करने के आदेश को चुनौती देने की प्रक्रिया में हैं. अर्जी में कहा गया है कि रनौत ने सीएमएम अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए अभी तक कोई याचिका दायर नहीं की है.

अख्तर की अर्जी में कहा गया है, ‘‘आरोपी के आचरण से यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि इस अदालत (अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत) द्वारा प्रक्रिया जारी करने के समय से ही उन्होंने (रनौत) मामले में अत्यधिक देरी करने के लिए जानबूझ कर अनुपस्थिति के कारण पूरी तरह से कार्यवाही को पटरी से उतारने और शिकायतकर्ता के समक्ष बेहिसाब कठिनाईयां पैदा करने का प्रयास किया है.’’

इसे भी पढ़ेंः
Harnaaz Sandhu के मिस यूनिवर्स बनने से बेहद खुश हैं Sushmita Sen, खास अंदाज में शेयर की अपनी खुशी

अदालत ने अर्जी पर रनौत के वकील को सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने रनौत के वकील को अगली सुनवाई पर अभिनेत्री की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

इससे पहले, एक मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आपराधिक मानहानि मामले को स्थानांतरित करने के संबंध में रनौत की याचिका को खारिज कर दिया था. अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अंधेरी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था. अख्तर ने दावा किया कि अभिनेत्री ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘‘गुट’’ का जिक्र करते हुए उनका नाम घसीटा था.

इसे भी पढ़ेंः
पीएम मोदी ने Harnaaz Sandhu को मिस यूनिवर्स बनने पर दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget