एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने Harnaaz Sandhu को मिस यूनिवर्स बनने पर दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

Miss Universe Harnaaz Sandhu: हरनाज़ संधू ने सोमवार को इज़राइल में आयोजित प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है.

Miss Universe Harnaaz Sandhu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री और मॉडल हरनाज़ संधू को मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के लिए बधाई दी है. हरनाज़ संधू ने सोमवार को इज़राइल में आयोजित प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम ट्वीट किया, "मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के लिए हरनाज़ संधू को मुबारकबाद. उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."

 

सोमवार को हरनाज़ संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है. हरनाज़ संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को सन् 2000 में यह ताज पहनाया गया था. अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली.

चंडीगढ़ की मॉडल संधू लोक प्रशासन (Public Administration) विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें यह ताज इस प्रतियोगिता की 2020 की विजेता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया. पराग्वे की नादिया फेरेरा (22) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने (24) तीसरे स्थान पर रहीं.

इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स

इस प्रतियोगिता में अंतिम सवाल-जवाब चरण में संधू से पूछा गया था कि वर्तमान समय में युवा महिलाएं जो दबाव महसूस कर रही हैं, उससे निपटने के लिए वह उन्हें क्या सलाह देंगी.

इस पर उनका जवाब था, ‘‘वर्तमान समय में युवा जिस बड़े दबाव का सामना कर रहे हैं, वह है खुद पर विश्वास करना. यह जानना कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको सुंदर बनाता है. दूसरों के साथ खुद की तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें. यही आपको समझने की जरूरत है. बाहर आएं और खुद के लिए बात करें क्योंकि आप ही अपनी जिंदगी के नेतृत्वकर्ता हैं, आप ही खुद की आवाज हैं. मैंने खुद पर भरोसा किया इसलिए आज मैं यहां खड़ी हूं.’’

उनके इस जवाब पर तालियां बजीं. संधू ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत 2017 में की थी, जब उन्होंने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था. वह 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. बाद में उन्होंने लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता.

First Omicron Death: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आए पहले शख्स ने तोड़ा दम

Rohini Court Blast: रिमोट के जरिए किया गया था ब्लास्ट, आतंक का ड्राई रन माना जा रहा है धमाका, जानिए अब तक मामले में क्या हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget