एक्सप्लोरर

सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने 49 साल पहले कमाए थे 5 करोड़, थिएटर्स के बाहर दर्शक उतार देते थे जूते-चप्पल

Jai Santoshi Maa Unknown Facts: भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन धार्मिक फिल्म 'जय संतोषी मां' की रिलीज को आज 49 साल हो गए हैं. इन सालों में फिल्म की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है.

Jai Santoshi Maa Unknown Facts: पुराने दौर की फिल्मों से आम लोग कनेक्ट हो जाया करते थे क्योंकि तब बीटीएस वीडियो देखने को नहीं मिलता था. उस दौर की फिल्में अगर भक्ति होती थीं तो जो फिल्म में भगवान का रोल प्ले करते थे उन्हें ही भगवान समझने लगते थे. कुछ ऐसा ही हुआ था 49 साल पहले जब फिल्म जय संतोषी मां आई तो इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड बनाया था. आज फिल्म को रिलीज हुए 49 साल हो गए हैं लेकिन फिल्म को लेकर चर्चे आज भी हैं.

फिल्म जय संतोषी मां के गाने और डायलॉग्स सबकुछ हिट हुए थे. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई की थी. फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं जो हर किसी को जानना चाहिए और इसकी कमाई के बारे में भी चलिए बताते हैं.


सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने 49 साल पहले कमाए थे 5 करोड़, थिएटर्स के बाहर दर्शक उतार देते थे जूते-चप्पल

'जय संतोषी मां' की रिलीज को 49 साल पूरे

15 अगस्त 1975 को फिल्म जय संतोषी मां रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन विजय शर्मा ने किया था वहीं फिल्म को सतराम रोहेरा ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में कनन कौशल आशीष कुमार, रजनीबाला, अनीता गुहा, भरत भूषण, बेला बोस जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म जी5 पर फ्री में देख सकते हैं.

'जय संतोषी मां' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म जय संतोषी मां सतराम रोहेरा की बेस्ट फिल्मों में एक थी. इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में 'शोले' को भी मात दे दिया था जो इसी के साथ क्लैश हुई थी. Sacnilk के अनुसार, फिल्म जय संतोषी मां का बजट 25 लाख रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट ब्लॉकबस्टर था.

'जय संतोषी मां' की अनसुनी बातें

फिल्म जय संतोषी मां आपने कई बार देखी होगी लेकिन इससे जुड़े कई फैक्ट्स शायद ही आपको पता होंगे. यहां जितनी भी अनसुनी बातें लिखी हैं वो आईएमडीबी के अनुसार बताई गई हैं.

1.'जय संतोषी मां' नये सितारों को लेकर बनी थी और इसका बजट भी कम था लेकिन धार्मिक की वजह से फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी.

2.'जय संतोषी मां' की लोकप्रियता गांव में कुछ ऐसी थी कि लोग एक-दूसरे से कहते थे शहर में भगवान के दर्शन हो रहे हैं. लोग बैलगाड़ियों में भरकर गांव से शहर सिर्फ 'जय संतोषी मां' देखने आते थे.

3.'जय संतोषी मां' जिस थिएटर में लगी होती थी उसके बाहर लोग जूते-चप्पल उतारकर जाते थे. फिल्म में आरती दिखाई जाती है जिसमें लोग खड़े होकर आरती गाने लगते थे.

4.कई पुराने ट्रेड एनालिस्ट बताते हैं कि जो क्रेज 'जय संतोषी मां' को लेकर लोगों में देखने को मिला था. वो दौर फिर किसी फिल्म को लेकर देखने को नहीं मिला.

5.'जय संतोषी मां' का रीमेक साल 2006 में बना था लेकिन उसे वो लोकप्रियता नहीं मिली जो पहले वाली को मिली थी.

यह भी पढ़ें: फिल्मों से ऊब गए? तो OTT पर देख डालें देशभक्ति पर बनी ये Web Series, हर सीन पर बजाएंगे ताली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget