एक्सप्लोरर

जैकी श्रॉफ को पाने के लिए घर में सौतन तक लाने को तैयार थीं आयशा श्रॉफ, हैरान कर देगा पूरा किस्सा

Jackie Shroff-Ayesha Shroff: आयशा श्रॉफ ने एक बार जैकी श्रॉफ की प्रेमिका को चिट्ठी भेजी थी. इसमें लिखा था कि वो दोनों जैकी से शादी कर लेंगी और बहनों की तरह रहेंगी. आइए पूरा किस्सा जानते हैं...

Jackie Shroff Love Life: जैकी श्रॉफ अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी साझा करते रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने आयशा और अपना एक किस्सा सुनाया था, जिसके बाद फैंस हैरान रह गए.

इस शो में सुनाया था किस्सा
जैकी श्रॉफ ने बताया कि शादी से पहले आयशा ने उनकी गर्लफ्रेंड को एक चिट्ठी भेजी थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि दोनों मिलकर जैकी से शादी कर लेंगी और बहनों की तरह साथ रहेंगी. दरअसल, मामला साल 2002 के दौरान सिमी गरेवाल के टॉक शो का है. उस वक्त इस शो में जैकी श्रॉफ और आयशा पहुंचे थे और सिमी ने उनकी जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा था.

सिमी गरेवाल ने पूछा था ऐसा सवाल
सिमी गरेवाल ने पूछा था, 'आपको कैसे पता लगा कि आयशा आपसे बेइंतहा मोहब्बत करती हैं?' जैकी ने जवाब दिया, 'मुझे एक वाकये से इस बात की तस्दीक हुई थी. दरअसल, आयशा ने उस लड़की को चिट्ठी भेजी थी, जिससे मैं मोहब्बत करता था. यह लड़की आयशा से मुलाकात से पहले ही मेरे संपर्क में थी.'

जैकी ने यूं बताई हकीकत

जैकी ने बताया, 'उस दौरान वो लड़की अमेरिका चली गई थी. वो शायद कोई कोर्स करने गई थी और उसने कहा था कि वह लौटकर आएगी. इस दौरान जब मैं आयशा से मिला तो मुझे उससे प्यार हो गया.' इसके बाद जैकी ने कहा, 'मैंने आयशा को बताया कि मैं एक लड़की से प्यार करता हूं. वह अमेरिका गई है और लौटकर आएगी.' इस पर आयशा ने दिल छू लेने वाली बात कह दी.

आयशा ने लिया ऐसा फैसला
जैकी के मुताबिक, आयशा ने कहा, 'मैं उस लड़की को चिट्ठी भेजना चाहती हूं.' आयशा ने उस चिट्ठी में लिखा, 'जब तुम वापस आ जाओगी तो हम बहनों की तरह साथ रहेंगे और जैकी से एक साथ शादी कर लेंगे.' आयशा ने बताया था, 'मैं नहीं जानती थी कि उस वक्त मैं क्या सोच रही थी. मुझे आज भी यकीन नहीं है कि मैंने ऐसा किया था. मैं सिर्फ जैकी को अपना बनाना चाहती थी. अगर उन्हें खोने और पाने में से किसी एक चीज को चुनना था तो वह उन्हें पाना ही था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

आज जैकी का 66वां जन्मदिन
बता दें कि जैकी और आयशा ने पांच जून 1987 के दिन शादी की थी. उनके दो बच्चे कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ हैं. आयशा ने बेहद दिलकश अंदाज में जैकी को बर्थडे भी विश किया. उन्होंने लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे टू द बेस्ट हसबैंड, बेस्ट फादर, बेस्ट सन, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट एक्टर और बेस्ट इंसान. और इसके बिना तो बात ही पूरी नहीं होगी... #apnabhidu.' बता दें कि जैकी श्रॉफ का जन्म एक फरवरी 1957 के दिन हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget