एक्सप्लोरर

सनी देओल की 'जाट' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदलना होगा 'गला काटने' वाला सीन, ये शब्द भी होंगे रिप्लेस

Jaat CBFC Certification: सनी देओल की फिल्म 'जाट' के मेकर्स को रिलीज से एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 22 कट्स के साथ U/A 16+ सर्टिफिकेशन दिया है.

Jaat CBFC Certification: सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 22 कट्स लगाए हैं और कई शब्दों को सेंसर कर दिया है. 'जाट' के मेकर्स को अब फिल्म के कई सीन को हटाना होगा तो कई सीन्स को छोटा करना होगा.

'जाट' को सेंसर बोर्ड ने 22 बदलाव करने के बाद U/A 16+ सर्टिफिकेशन दिया है. सनी देओल की फिल्म में सीबीएफसी ने 2 मिनट 6 सेकंड के सीन को 1 मिनट 37 सेकंड के सीन के साथ रिप्लेस कर दिया है. जिसके बाद सीबीएफसी के सर्टिफिकेट के मुताबिक 'जाट' का टोटल रनटाइम अब 153.31 मिनट यानी 2 घंटे 33 मिनट और 31 सेकंड हो गया है. 

10 सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
सीबीएफसी ने 'जाट' के कई दिल दहला देने वाले 10 सीन्स को रिप्लेस करने का आदेश दिया है. इनमें गला काटने वाले दो सीन, अंगूठा काटने वाला सीन, सिर काटना और बर्फ के टुकड़े पर खून से लथपथ सिर वाला सीन, चर्च में ईसा मसीह की मूर्ति, एक बच्चे के साथ गलत बर्ताव, भीड़ के पैरों के नीचे इंडियन करंसी नोट और लड़ाई के दौरान एक किरदार के माथे पर राष्ट्रीय प्रतीक वाले सीन शामिल हैं.

'जाट' से रिप्लेस हुए ये शब्द
'जाट' के कई शब्दों पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. इनमें कई गाली-गलौच वाली शब्द भी शामिल हैं.

  • एक सीन में 'भारत' को 'हमारा' शब्द से बदल दिया गया है.
  • 'मादरजात' शब्द को सीबीएफसी ने रिप्लेस कर दिया है.
  • सीबीएफसी ने फिल्म में 'सेंट्रल' को 'लोकल' शब्द से रिप्लेस कर दिया है..
  • कई सीन्स में अपशब्दों को हटाकर 'निकम्मा' और 'बेशर्मो' से बदल दिया गया है.
  • एक डायलॉग को 'खाता नहीं, पीता नहीं' से बदला गया है.
इन सीन्स में भी हुए बड़े बदलाव
सनी देओल की फिल्म 'जाट' में सेंसर बोर्ड ने कुछ और सीन्स में भी बदला किए हैं. कई सीन्स को पूरा ना हटाकर उनमें कुछ प्रतिशत कट लगाए हैं. फिल्म से हाथ के इशारे वाले और ई-सिगरेट के सीन्स को हटा दिया गया है. एक सीन को 'मेरा जूता बोलेगा सॉरी' डायलॉग से बदल दिया गया है. एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर के अपमान वाले और एक पुरुष इंस्पेक्टर के महिला से छेड़छाड़ वाले सीन को 40% तक कम कर दिया गया है. वहीं एक शरीर को काटे जाने वाले हिंसक सीन को भी 30% तक कम कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिकिनी पहन समुंदर किनारे इतराईं नताशा स्टेनकोविक, गर्ल गैंग संग शेयर की तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget