एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection: जाट हिट हुई या फ्लॉप? 25 दिन तक तहलका मचाने के बावजूद मेकर्स नुकसान में!

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, लेकिन क्या फिल्म हिट हो पाई है. अगर नहीं हुई तो मेकर्स को फिर भी कैसे आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है? यहां जानिए

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट आई तो आते ही धमाल मचाने वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली. इसके अलावा, ये फिल्म सनी देओल के करियर की भी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई.

फिल्म ने इतना ही नहीं किया बल्कि इसने साल 2025 की कुछ फिल्में जैसे छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर को छोड़ दें तो इससे पहले रिलीज हुई बाकी सभी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया. सनी देओल ने भी कई बार वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और सभी फैंस को फिल्म को प्यार देने के लिए शुक्रिया भी किया. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद फिल्म हिट हुई? अगर नहीं तो क्यों? और क्या जाट के मेकर्स को नुकसान हुआ या फिर ये आने वाले किसी ब्लॉकबस्टर तूफान के पहले की शांति है? सब कुछ समझते हैं.

जाट का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 25 दिनों में 88.39 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक सैक्निल्क के मुताबिक, 117.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

जाट हिट या फ्लॉप?

अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या जाट हिट हुई है? तो जवाब है नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम बजट का दोगुना कमाना होता है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड बजट से थोड़ी ज्यादा ही कमाई की है. इसलिए जाट को फिलहाल हिट तो नहीं कह सकते. फाइनल डेटा आने के बाद पता चलेगा कि फिल्म फ्लॉप हुई या एवरेज बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्म बनेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

मेकर्स को हुआ नुकसान या किसी बड़े ब्लॉकबस्टर तूफान की तैयारी

अब सवाल ये भी उठता है कि इतनी कमाई करने के बावजूद जाट अगर हिट नहीं हुई तो इसमें मेकर्स का नुकसान हुआ होगा. लेकिन इसका जवाब थोड़ा सा अलग है. दरअसल फिल्म को पुष्पा 2 जैसी फिल्म बनाने वाले मैथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है. इसी प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा भी बनाई थी.

सैक्निल्क के मुताबिक, 2021 में आई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350.1 करोड़ रुपये कमाए लेकिन इसका अगला पार्ट आया तो उसने वर्ल्डवाइड 1742.1 करोड़ रुपये कमाए. बिल्कुल इसी तरह बाहुबली के पहले पार्ट ने 650 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए. तो वहीं दूसरे पार्ट ने 1788.06 करोड़ रुपये कमाए.

शायद यही मैथ जाट बनाने वाले मेकर्स के काम आ जाए. क्योंकि जैसे बाहुबली और पुष्पा के पहले पार्ट्स ने लोगों के बीच इन फ्रेंचाइजी को पहुंचाने का काम किया और बाद में दूसरे पार्ट से कमाई की. बिल्कुल यही मैथ जाट पर भी लागू हो सकती है क्योंकि जिस तरह से सनी देओल की इस फिल्म की तारीफ करते-करते फैंस नहीं थक रहे हैं हो सकता है जाट 2 के साथ ये फिल्म और बड़ी हो जाए और कौन जाने एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आए.

कब आएगी जाट 2

अभी जाट बड़े पर्दे पर है. इसी दौरान मेकर्स ने इसके सेकेंड पार्ट की भी घोषणा कर दी है. गोपीचंद मालिनेनी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका, चौंकाने वाला खुलासा
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

US की Maximum Pressure Strategy और India का Diplomatic Balance | Paisa Live
Forex Reserves में Correction, Gold की वजह से गिरावट या Tension? | Paisa Live
AI Revolution या IT Crisis? Bharat का अगला Challenge | Paisa Live
India vs Pakistan: Cricket से ज़्यादा पैसो का Game! | Paisa Live
Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका, चौंकाने वाला खुलासा
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
Sunday Box office: संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' का भी दिखा जलवा, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, जानें- 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों का हाल
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
पीएम राहत योजना के तहत किन लोगों का मुफ्त होता है इलाज, जानें नियम व शर्तें
पीएम राहत योजना के तहत किन लोगों का मुफ्त होता है इलाज, जानें नियम व शर्तें
रेस्तरां जबरन वसूल रहा सर्विस चार्ज, जानें उस पर कैसे लगवा सकते हैं 50 हजार की पेनाल्टी?
रेस्तरां जबरन वसूल रहा सर्विस चार्ज, जानें उस पर कैसे लगवा सकते हैं 50 हजार की पेनाल्टी?
Embed widget