एक्सप्लोरर

सोनू निगम के खिलाफ 'फतवा' जारी करने वाले मौलवी को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: अज़ान विवाद में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के खिलाफ 'फतवा' जारी करने वाले मौलवी सैयद शाह अतेफ अली अल कादरी को जान से मारने की धमकी मिली है. कादरी ने शनिवार को बताया कि उन्हें किसी अनजान शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. कादरी ने इस संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और इंटैली पुलिस स्टेशन में शिकायत कर जांच की अपील की है.

''तुझे और तेरे परिवार को बंदूक की गोलियों से भून दूंगा''

सैयद शाह के मुताबिक उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिला कि अगर वो सोनू निगम के खिलाफ कुछ कहेंगे तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. मैसेज में लिखा था, 'हिम्मत कैसे हुई सोनू निगम के खिलाफ बात करने की जो हिंदुस्तान की शान हैं. तुझे और तेरे परिवार को बंदूक की गोलियों से भून दूंगा.'

सोनू निगम के खिलाफ 'फतवा' जारी करने वाले मौलवी को मिली जान से मारने की धमकी

'मैं एक भारतीय हूं और देश के लिए जान भी दे सकता हूं.'

इतना ही नहीं कादरी ने यह भी कहा, 'मैं फोन कॉल से डरने वाला नहीं हूं. मैं एक भारतीय हूं और देश के लिए जान भी दे सकता हूं.' उन्होंने कहा कि सोनू निगम के साथ जो लोग हैं वो देश द्रोही हैं.

‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा?'

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’

सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

सोनू निगम के खिलाफ जारी हो गया 'फतवा'

जिसके बाद ये मामला इतना बढ़ गया है कि इस सिंगर के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया है. वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद शाह अतेफ अली अल कादरी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे अपने पास से 10 लाख रुपए का इनाम देंगे.

हालांकि कादरी ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि अज़ान विवाद में उन्होंने सोनू निगम के खिलाफ कोई ‘फतवा’ नहीं जारी किया है. लेकिन वो अपनी इस बात पर जरुर अड़े हुए हैं कि या तो सोनू निगम अपने बयान को लेकर माफी मांगे या फिर उनकी दोनों मांगे पूरी करें, तभी उन्हें शर्त की रकम (10 लाख रुपए) मिलेगी. आपको बता दें कि मौलवी के इस फतवे के बाद सोनू निगम ने अगले दिन ही विरोधस्वरूप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें वह खुद सिर मुंडा कर आए थे.

सोनू निगम के खिलाफ 'फतवा' जारी करने वाले मौलवी को मिली जान से मारने की धमकी

जय श्री राम का विरोध करने वाले इतिहास बन जाएंगे: दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज कहा कि जो लोग ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘जय श्री राम’’ के नारे का विरोध करते हैं वे इतिहास बन जाएंगे.

घोष ने कहा, ‘‘गुजरात से गुवाहाटी और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगेंगे. जो लोग इसका विरोध करेंगे वे इतिहास बन जाएंगे.’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी शक्ति यहां दिखा रहे हैं. आप उगाही में लगे हुए हैं. बीजेपी पूरे देश में है. इसके 11 करोड़ सदस्य हैं.’’

घोष की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि बीजेपी इतिहास बन जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते. वे केवल धर्म का दुरूपयोग कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं.’’

किसी भी जगह होने वाली प्रार्थना दूसरों को परेशान करने वाली नहीं होनी चाहिए: जावेद अख्तर

लाउडस्पीकर के जरिये अजान की आलोचना वाले गायक सोनू निगम के ट्वीट पर पैदा हुए विवाद के बीच दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने आज कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर इस तरह से प्रार्थना की जानी चाहिए कि उससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो.

सोनू निगम के खिलाफ 'फतवा' जारी करने वाले मौलवी को मिली जान से मारने की धमकी

निगम ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था कि धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को नहीं जगाना चाहिए. प्रख्यात गायक ने ‘जबरन थोपी जाने वाली धार्मिकता’ को खत्म करने की मांग की थी. उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया था . इस विवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अख्तर ने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से मस्जिद, मंदिर, गिरिजाघर या गुरद्वारा, किसी भी स्थान पर आप प्रार्थना कीजिए लेकिन इससे अन्य लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं लगाना चाहती'
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं....'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'रामायण' करेगी 100 करोड़ ओपनिंग? यश लगाएंगे हैट्रिक? 'केजीएफ 2' के बाद रचेंगे इतिहास
'रामायण' करेगी 100 करोड़ ओपनिंग? यश लगाएंगे हैट्रिक? 'केजीएफ 2' के बाद रचेंगे इतिहास

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget