एक्सप्लोरर

'दिल बेचारा' में सुशांत की हीरोइन संजना ने दिया हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ने का संकेत

सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस पूछताछ के बाद 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी का छलका दर्द.सोशल मीडिया पोस्ट में संजना ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वो हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ सकती हैं.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी से मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में मंगलवार को तकरीबन 9.30 घंटे पूछताछ की थी. पुलिस की जांच में सहयोग देने के लिए संजना विशेष तौर पर दिल्ली से मुंबई आईं थीं.

इस लम्बी चली पूछताछ के बाद संजना फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं, लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले संजना ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भावुक किस्म का सोशल मीडिया पोस्ट डालते हुए लिखा, "खुदा हाफिज मुंबई. चार महीने बाद आपके दर्शन‌ हुए. मैं चली दिल्ली वापिस. आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं,‌ सुनसान थीं. शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजर को बदल रहे हैं या शायद फिलहाल आप भी दुख में हैं. मिलते हैं, जल्दी. या फिर शायद नहीं."

दिल बेचारा' में सुशांत की हीरोइन संजना ने दिया हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ने का संकेत

संजना सांघी के इस इंस्टा पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि फिलहाल वे सुशांत की मौत के गम से अभी तक नहीं उबर पाई हैं. लेकिन उनके इस पोस्ट में मुंबई वापस आने, न आने की अनिश्चितता को लेकर ये सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने का मन बना लिया है?

याद दिला दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से दुखी संजना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था और रोते हुए सुशांत के चले जाने पर अफसोस जताया था और उन्हें एक बेहतरीन इंसान के साथ साथ एक उम्दा कलाकार भी बताया था.

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की जोड़ी वाली पहली फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी और इस फिल्म का आनंद नॉन सबस्क्राइबर्स भी उठा पाएंगे.

बता दें संजना सांघी की एक लीड हीरोइन के तौर पर 'दिल बेचारा' पहली फिल्म है, लेकिन इससे पहले वो ''रॉकस्टार' और 'फुक्रे 2' जैसी फिल्मों छोटे-छोटे किरदार निभा चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 8 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 8 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, 15 घंटे में मिले 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, 15 घंटे में मिले 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget