एक्सप्लोरर

कोलोन इंफेक्शन की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में भर्ती हैं इरफान खान

साल 2018 में ही इस बात की जानकारी मिली थी कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इसका इलाज इरफान ने लंदन में करवाया. करीब एक साल वो लंदन में ही रहे थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को अस्पताल मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि इरफान फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में हैं.

आधिकारिक बयान में कहा गया, "हां ये सच है कि इरफान खान को कोलोन इनफेक्शन (पचे हुए भोजन से पानी को बाहर निकालने वाला अंग) की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन के आईसीयू में एडमिट किया गया है. हम हर किसी को इस बारे में अपडेट देते रहेंगे. वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं."

बयान में आगे कहा गया, "उनकी ताकत और साहस ने उन्हें इस जंग को लड़ने में अब तक मदद की है और उनकी जबरदस्त इच्छाशक्ति और उनके चाहने वालों की दुआओं से वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे.

गौरतलब है कि इरफान खान को साल 2018 में ही इस बात की जानकारी मिली थी कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इसका इलाज इरफान ने लंदन में करवाया. करीब एक साल वो लंदन में ही रहे थे. एबीपी न्यूज़ संवाददाता रवि जैन को मिली जानकारी के मुताबिक लंदन से आने के बाद से कई बार रूटीन चेकअप के लिए कोकिलाबेन अस्पताल जाते रहे हैं. हालांकि इस वक्त वो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.

हाल में गुज़र गईं इरफान की मां आपको बता दें कि हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का राजस्थान में निधन हो गया था. लेकिन कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन के चलते इरफान अपनी मां के जनाज़े में शामिल नहीं हो सके थे. इन हालातों में वो वीडियो कॉल के ज़रिए मां के अंतिम सफर में शामिल हुए थे.

पिछले साल जब लंबे इलाज के बाद इरफान खान मुंबई लौटे तो उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग की. उनकी फिल्म पिछले महीने ही रिलीज़ हुई थी, हालांकि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में चल नहीं सकी.  फिल्म में हमेशा की तरह इरफान के अभिनय की काफी तारीफ हुई. इसमें उनके अलावा राधिका मदान, करीना कपूर खान और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे भी नज़र आए थे.

ये भी पढ़ें: COVID-19: ठीक होकर घर लौटीं कनिका कपूर को पुलिस का नोटिस, लापरवाही के लिए दर्ज है केस 

अपने गंजेपन को लेकर पारस छाबड़ा का जवाब- 'विग पहनता हूं, लेकिन कोई अफसोस नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का? विराट संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल, पूछा- हरे शॉल से क्या होगा?
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल
'शुरुआत यहीं से होनी चाहिए...' 'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो
'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget