एक्सप्लोरर

International Friendship Day: 'शोले' से '3 इडियट्स' तक, इन फिल्मों में दिखी सच्ची दोस्ती की मिसाल

Bollywood Friendship Based Movies: 3 अगस्त को दुनिया भर में दोस्ती का दिन यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा. ऐसे में हम आपको गहरी दोस्ती की मिसाल पेश करती हिंदी फिल्मो के बारे में बता रहे हैं.

'दोस्ती' शब्द सुनते ही जय और वीरू की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ आज भी दोस्ती का पर्याय है. फिल्म इंडस्ट्री सिनेमा के जरिए दोस्त और दोस्ती की कहानी को बेहतरीन अंदाज में कहने में माहिर है.

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर ऐसी फिल्मों पर डालते हैं एक नजर जहां दोस्ती में जान देने या मित्र की ढाल बनने की कहानियों को गढ़ा गया. बॉलीवुड ने ऐसी कई फिल्मों के जरिए दोस्ती के जज्बे को पर्दे पर उतारा है, जो हंसी, आंसुओं और बलिदान से भरी हैं.

International Friendship Day: 'शोले' से '3 इडियट्स' तक, इन फिल्मों में दिखी सच्ची दोस्ती की मिसाल

शोले( 1975)- जय और वीरू की अमर दोस्ती
साल 1975 में आई 'शोले' की गिनती बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में की जाती है, जिसमें जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) की दोस्ती की मिसाल है.  ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) गब्बर सिंह को पकड़ने का जिम्मा इन दोनों जांबाजों को सौंपता है. इन दो दोस्तों की कहानी हंसी, रोमांच और बलिदान से भरी है. जब डाकुओं ने वीरू और उसकी प्रेमिका बसंती (हेमा मालिनी) को पकड़ लिया, तो जय ने अपनी जान देकर उन्हें बचा लिया.

दिल चाहता है
साल 2001 में आई थी, 'दिल चाहता है' फरहान अख्तर की यह फिल्म आकाश (आमिर खान), समीर (सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) की दोस्ती की कहानी है. यह फिल्म आधुनिक दोस्ती के उतार-चढ़ाव, प्यार और जिंदगी के बदलाव को दिखाती है.  दोस्तों के बीच मतभेद के बावजूद, वे एक-दूसरे के लिए हमेशा और हर हाल में खड़े रहते हैं. 

कल हो न हो
साल 2003 में रिलीज हुई थी 'कल हो ना हो', यह फिल्म कई मायनों में खास थी, हालांकि, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा स्टारर यह फिल्म दोस्ती और प्यार का संगम है. अमन (शाहरुख) को पता है कि उसकी सांसे ज्यादा नहीं बची हैं, फिर भी वह अपनी दोस्त नैना (प्रीति) को खुश देखना चाहता है. वह नैना और रोहित (सैफ) को करीब लाता है, अपनी भावनाओं को छिपाकर. यह दोस्ती की कहानी को नए अंदाज में पेश करती है.

International Friendship Day: 'शोले' से '3 इडियट्स' तक, इन फिल्मों में दिखी सच्ची दोस्ती की मिसाल

3 इडियट्स
दोस्ती की बात हो तो साल 2009 में आई '3 इडियट्स' को इग्नोर नहीं किया जा सकता.  राजकुमार हिरानी की यह फिल्म रणछोड़दास (आमिर खान), राजू (शरमन जोशी) और फरहान (आर. माधवन) की कॉलेज दोस्ती की कहानी है.  यह फिल्म न केवल एजुकेशन सिस्टम पर तंज कसती है, बल्कि दोस्ती के महत्व को भी खास अंदाज में दिखाती है. रणछोड़दास अपने दोस्तों को जीवन में सही रास्ता चुनने के लिए प्रेरित करता है. जब राजू मुश्किल में होता है, तो रणछोड़दास और फरहान उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. यह फिल्म कॉमेडी, प्रेरणा और दोस्ती का शानदार मिश्रण है.

International Friendship Day: 'शोले' से '3 इडियट्स' तक, इन फिल्मों में दिखी सच्ची दोस्ती की मिसाल

रंग दे बसंती- दोस्ती और देशभक्ति की मिसाल
मल्टीस्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में आई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म दोस्ती और देशभक्ति का संगम है. अभिनेता आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह कहानी एक ब्रिटिश फिल्ममेकर के भारत आने और पांच दोस्तों को स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करने की है. जब इनका एक दोस्त सिस्टम की गलतियों का शिकार होता है, तो ये दोस्त मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं और अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं. यह फिल्म दोस्ती की गहराई को पर्दे पर पेश करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' के सेट पर किसी से बात नहीं करते थे अक्षय खन्ना, नो फोन पॉलिसी करते थे फॉलो, इस एक्टर ने किया खुलासा
'धुरंधर' के सेट पर किसी से बात नहीं करते थे अक्षय खन्ना, इस एक्टर ने किया खुलासा
Bhooth Bangla Box Office: क्या अक्षय कुमार 'भूत बंगला' से 'भूल भुलैया’ के प्रॉफिट को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
क्या अक्षय 'भूत बंगला' से 'भूल भुलैया’ के प्रॉफिट को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
Box Office: 'पुष्पा 2' से नंबर 1 का ताज छिन पाएगी 'धुरंधर 2'? जानें- इसके लिए रणवीर सिंह की फिल्म को और कितना कमाना होगा?
'धुरंधर 2' बन पाएगी देश की नंबर 1 फिल्म? जानें- 'पुष्पा 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा?
Dhurandhar 2 BO Day 21: ‘धुरंधर 2’ की तीसरे बुधवार धीमी पड़ी रफ्तार, पहली बार सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ की तीसरे बुधवार धीमी पड़ी रफ्तार, पहली बार सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला, NCP चीफ ने उठाया यह कदम
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला
Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
Bhooth Bangla Box Office:क्या अक्षय कुमार 'भूल बंगला' से अपनी पिछली प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया’ को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
क्या अक्षय 'भूल बंगला' से 'भूल भुलैया’ के प्रॉफिट को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
Zircon vs American Diamond: जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
Embed widget