एक्सप्लोरर

TMC के पूर्व सासंद और बांग्ला फिल्मों के मशहूर एक्टर तपस पॉल का मुंबई में निधन

कई बांग्ला फिल्मों के नायक और तृणमूल पार्टी के सांसद रहे तपस पॉल का निधन.तपस, अमेरिका जा रही अपनी अभिनेत्री बेटी सोहनी पॉल के लिए मुम्बई आये हुए थे.तपस ने 1984 में रिलीज हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म 'अबोध' में भी काम किया था

बांग्ला फिल्मों के जाने-माने नायक और तृणमूल पार्टी के सांसद रहे तपस पॉल का आज मुम्बई के होली फैमिली अस्पताल में सुबह तकरीबन 4.00 बजे निधन हो गया. वे 61 साल के थे.

एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कि वो अमेरिका जा रही अपनी अभिनेत्री बेटी सोहनी पॉल के लिए मुम्बई आये हुए थे, मगर तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे लम्बे समय से बीमार चले रहे थे. मगर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किन बीमारियों से जूझ रहे थे. तपस पॉल का पार्थिव शरीर आज रात 8 बजकर 40 मिनट पर मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना किया जाएगा. शव को एम आर बंगूर अस्पताल के पीछे गोल्फ क्लब रोड स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा. जहां रात भर रखने के बाद उनका शव कल सुबह अंतिम दर्शन के लिए रवींद्र सदन पर रखा जाएगा. उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

तपस पॉल ने 80 के दशक में बांग्ला फिल्म 'दादर कीर्ति' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने 'गुरू दक्षिणा', 'परबत प्रिया', 'अमर बंधन' 'साहेब' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया और एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं.

गौरतलब है कि उन्होंने 1984 में रिलीज हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म 'अबोध' में भी काम किया था. माधुरी दीक्षित की तरह ही 'अबोध' तपस पॉल की पहली हिंदी फिल्म थी. राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और हीरेन नाग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तपस पॉल ने माधुरी दीक्षित के पति शंकर सिंह की भूमिका निभाई थी.

उल्लेखनीय है कि तपस पॉल ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी रहे और 2014 में आम चुनावों के प्रचार के दौरान बंगाल‌ में एक चुनावी रैली में विवादित बयान देने के लिए भी सुर्खियों में आए थे.

गौरतलब है कि रोज़ वैली चिट फ़ंड घोटाले में तपस पॉल को सीबीआई ने 2016 में गिरफ्तार भी किया था, जिसके लिए उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget