एक्सप्लोरर

Ab Dilli Dur Nahin: बोकारो से बड़े पर्दे तक, दिलचस्प है Imran Zahid का सफर, सक्सेज पर बोले- शिद्दत से काम किया

Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं फिल्म के लीड एक्टर इमरान जाहिद ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उनका कहना है कि इस फिल्म ऑडियंस का इतना प्यार मिला है कि मेकर्स जल्द ही पार्ट का ऐलान करने वाले हैं.

Ab Dilli Dur Nahin: इमरान जाहिद (Imran Zahid) स्टारर फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है. 'द केरल स्टोरी' की वजह से इस फिल्म को स्क्रीन्स कम मिलीं हैं लेकिन जहां भी ये रिलीज हो पाई है, लोग पंसद कर रहे हैं. इस फिल्म के लीड एक्टर इमरान जाहिद ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उनका कहना है कि इसे ऑडियंस का इतना प्यार मिला है कि मेकर्स जल्द ही पार्ट का ऐलान करने वाले हैं.

ग्लैमर की दुनिया में शुक्रवार लोगों की किस्मत तय करता है. मेकर्स और इमरान जाहिद पर फिल्म की रिलीज से पहले क्या प्रेशर था? इस सवाल पर वो बताते हैं, ‘हमें रिलीज के लिए स्क्रीन्स नहीं मिल पा रही थीं. 'द केरल स्टोरी' इतनी जबरदस्त चल गई कि कोई थियेटर मालिक रिस्क लेने को तैयार नहीं था. हम लोग थोड़े मायूस हो गए थे. लेकिन मेरे शहर और कई जगहों पर हमारी बातचीत हुई और फिल्म रिलीज हुई. एक दिन पहले तक हम लोग रिलेक्स थे. पहले जो स्क्रीनिंग हुई थी उसमें हमें बहुत ही अच्छा रिस्पॉंस मिला था. हमें नहीं लगा कि हम फिल्म को लेकर शोर मचाए या फिर कोई कंट्रोवर्सी करें.''

दिल्ली में सिविल सर्विसेज ऑफिसर इंस्टिट्यूट में स्क्रीनिंग का जिक्र करते हुए इमरान जाहिद ने बताया, ''रिलीज से पहले दिल्ली में हमने स्क्रीनिंग रखी. वहां फिल्म को देखकर लोगों को लगा कि मैं सच में IAS ऑफिसर हूं. फिल्म के एक हिस्से में मैंने बतौर ऑफिसर एक्टिंक की है. फिल्म खत्म होने के बाद लोग मुझसे पूछने लगे कि आप किस बैच से हैं. उनके लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल था कि मैं सिर्फ एक्टिंग कर रहा था.'' उनका कहना है कि दर्शकों से ऐसा रिस्पॉंस मिलने के बाद मेकर्स इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि फिल्म अच्छी बनाई है. कहानी अच्छी है. लोग इसे देखेंगे.

फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और प्यार का क्रेडिट इमरान जाहिद स्क्रिप्ट राइटर दिनेश गौतम को देते हैं. इमरान का कहना है कि ''उनकी लिखी हुई लाइन्स कमाल की हैं. जमाना बदल गया है और आज स्क्रिप्ट ही किंग है. एक्टिंग तो आप तब करेंगे जब कहानी अच्छी होगी. कमाल की कहानी दिनेश गौतम ने लिखी जिसे हम कर पाएँ है.''

इस फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस श्रुति सोढ़ी और दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लगी है. उनके साथ काम करने का अनुभव भी इमरान जाहिद ने बताया. उन्होंने कहा, ''हमारा तालमेल अच्छा था. श्रुति दिल्ली को अच्छे से जानती हैं. उनका एक्सप्रेशन कमाल का है. उनकी एक्टिंग का पावर पैक ये है कि वो जब डायलॉग बोलती थीं तो मुझे सच में वो मसहूस होता था. ऐसा कभी नहीं लगा कि एक्टिंक कर रही है. फिल्म में जिस सीन में वो मेरे कपड़ों और गिफ्ट की बात कर रही है और समय में सच में ह्यूमिलियेट हो रहा था.''

 

इन दिनों कुछ ही फिल्मों को यू सर्टिफिकेट मिलता है जिसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं. इमरान कहते हैं कि इसका फायदा फिल्म को मिल रहा है. जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी आ जाएगी.

दिल्ली बेस्ट इमरान जाहिद इस फिल्म के बाद मुंबई जाने का प्लान कर रहे हैं? इस सवाल पर वो हंसते हुए कहते हैं,''मुंबई शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है. हम आगे भी दिल्ली में रहकर ही कुछ देखने लायक कंटेंट बनाएँगे.''

अब दिल्ली दूर नहीं में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट भी हैं. इमरान जाहिद करते हैं, ''भट्ट साहेब मेंरे मेंटर हैं. मेरा सपना था मैं उनके साथ दिखूं. जिंदगी में ये मेरे लिए यादगार रहेगा.''

Ab Dilli Dur Nahin: बोकारो से बड़े पर्दे तक, दिलचस्प है Imran Zahid का सफर, सक्सेज पर बोले- शिद्दत से काम किया

बोकारो सिटी के रहने वाले इमरान जाहिद फिल्म की सक्सेज से खुश भी हैं और भावुक भी. उनका कहना है कि छोटे शहर से दिल्ली और फिर बड़े पर्दे तक पहुंचने में मेहनत लगी है. वो कहते हैं, ''ये 10 मिनट वाली फेम नहीं है. मैंने सालों तक थियेटर किया इस वजह से फिल्म करने में आसानी हुई. मैंने ये सक्सेज ऐसे ही नहीं हासिल की है. ऐसे काम में शिद्दत लगती है, वक्त लगता है.''

आपको बता दें कि इस फिल्म को कंप्लीट होने में करीब 10 साल लग गए. फिल्म की शूटिंग भी दो सालों के गैप में हुई. फिल्म की मिली सफलता के बाद मेकर्स 'अब दिल्ली दूर नहीं' पार्ट 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. 

रेखा त्रिपाठी एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता,  वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं.   Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया.  Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget