करीना जब भी मुझे खूबसूरत कहती हैं तो खुशी होती है: सैफ अली खान
हाल ही में करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान को 'ब्यूटी और ब्रेन्स' का डेडली कॉम्बिनेशन कहा था.

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी होती है, जब उनकी पत्नी करीना कपूर खान उन्हें खूबसूरत कहती हैं. चित्रांगदा सिंह, अब्बास-मस्तान, नुसरत भरुचा, रोहन मेहरा, निखिल आडवाणी, गौरव के. चावला, मिलाप ज़ावेरी और आनंद पंडित के साथ बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में सैफ ने यह बात कही.
हाल ही में करीना ने सैफ और उनकी बेटी सारा अली को 'ब्यूटी और ब्रेन्स' का डेडली कॉम्बिनेशन कहा था. इस बारे में सैफ की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा, "जब वो मुझे खूबसूरत कहती हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है."
'बाजार' की सफलता के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि आनंद जी (पंडित-निर्माता) ने मुझे फोन करके बताया कि वह टीम के साथ छोटा-सा जश्न मनाना चाहते हैं. यह हटकर फिल्म थी. यह शेयर बाजार के बारे में है, जिसका विषय हटकर है और काफी बोल्ड है."
आपको बता दें कि हाल ही में सैफ और उनकी बेटी सारा अली खान करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के बारे में कई दिलचस्प खुलासे भी किए थे.
यहां देखें फिल्म 'बाज़ार' के ट्रेलर का मेकिंग वीडियो...
ये भी पढ़ें:‘सिंबा’ की शूटिंग पूरी कर रणवीर सिंह हो गए थे इमोशनल, अब सामने आया वीडियो
शादी के दिन तक काम करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, फिल्म निर्माता ने बताई DETAILS
शुरू होने से पहले ही विवादों में फंसी अक्षय की ‘मिशन मंगल’, कॉपी राइट को लेकर कोर्ट पहुंची निर्देशक
एक बार फिर पेरेंट्स बने उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी, बेटे 'कर्मा' का हुआ जन्म
पंजाब में SIT के पास पहुंचे अक्षय कुमार को आया गुस्सा, कहा- 'तुस्सी वी आओ, नाल चलो'






















