एक्सप्लोरर

मुझे हर चीज के लिए लड़ना पड़ता है: कंगना रनौत

कंगना ने कहा, ‘’आपमें से कई लोग मुझे लड़ाकू, बागी और ना जाने क्या-क्या समझते और कहते होंगे, मगर अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं अपना हक हासिल करने में यकीन करती हूं. फिर चाहे मुझे उसे लड़कर ही क्यों ना हासिल करना पड़े.’’

मुंबई: कंगना रनौत ने अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘सिमरन’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ना जाने क्यों उन्हें हर चीज हासिल करने के लिए लड़ना पड़ता है, फिर चाहे वो छोटी से छोटी चीज ही क्यों ना हो? कंगना ने आगे कहा, ‘’हो सकता है कि अब ये एक नियम बन गया हो, लेकिन अब उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं होती है.’’ कंगना ने कहा, ‘’आपमें से कई लोग मुझे लड़ाकू, बागी और ना जाने क्या-क्या समझते और कहते होंगे, मगर अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं अपना हक हासिल करने में यकीन करती हूं. फिर चाहे मुझे उसे लड़कर ही क्यों ना हासिल करना पड़े.’’ हाल ही में एक खबर आई थी कि ‘सिमरन’ के लेखक अपूर्व इसरनी के साथ-साथ कंगना रनौत को फिल्म लेखन का श्रेय मिलेगा और वो भी अपूर्व से पहले. इसे लेकर अपूर्व ने आपत्ति उठाते हुए एक लेखक का हक छीनने के इल्जाम कंगना पर लगाए थे और इस मसले पर काफी विवाद भी हुआ था. इसी से संबंधित जब एक सवाल कंगना से पूछा गया, तो कंगना ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘’इसे लेकर बहुत सारी गलतफहमियां हैं… अपूर्व ने ही अतिरिक्त संवाद लेखन के लिए मुझे श्रेय लेने के लिए कहा था. इसे जुड़े तमाम तरह के दस्तावेज और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए गए थे. इसके बाद हमने साथ-साथ एक शेड्यूल के लिए साथ काम भी किया था. इसके कई महीने बाद अपूर्व ने मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें लिखने शुरू कर दीं, वो भी ऐसे वक्त जब ‘रंगून’ फ्लॉप हुई थी. उनके अलावा दो-तीन और लोगो ने भी मुझपर हमले किए. उस वक्त मुझे लगा कि जैसे मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई है और सबकुछ जानबूझकर जा रहा है.’’ हाल ही में न्यू यॉर्क में हुए आईफा समारोह में सैफ अली खान, वरुण धवन और करण जौहर द्वारा 'नेपोटिज्म' विवाद पर कगंना का मजाक उड़ाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो कंगना ने इस सवाल को ही दरकिनार करते हुए कहा, ''इस मसले पर मैं काफी कुछ बोल चुकी हूं और अब मैं और कुछ नहीं कहना चाहूंगी.'' अमेरिका में सिमरन की शूटिंग के दौरान एक कार हादसे का शिकार होने का जिक्र भी कंगना ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया. कंगना ने कहा, ‘’कार का ड्राइवर कार चलाते-चलाते सो गया था और हमारी कार साइड वॉक से टकरा गई थी... हालांकि कि हमें कुछ नहीं हुआ, मगर मुझे उस सदमे से उबर में थोड़ा वक्त लगा था.’’ बता दें कि पिछले महीने अपनी एक और फिल्म ‘मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी’ की हैदराबाद में तलवारबाजी के एक स्टंट सीन के दौरान कंगना घायल हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. फिल्म ‘सिमरन’ का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी मौजूद थे. हंसल ने कंगना के साथ पहली दफा काम करने को लेकर एक बेहद अच्छा अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वो हमेशा से कंगना के साथ काम करना चाहतो थे.

फिल्म में कंगना प्रफुल्ल पटेल नाम की एक गुजराती, जुआरी और चोर लड़की के किरदार में नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget