एक्सप्लोरर

Humare Baarah New Release Date: कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद अनाउंस हुई 'हमारे बारह' की नई तारीख, जानें- कब होगी रिलीज

Humare Baarah Release Date: अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' को कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी नई रिलीज डेट आ गई है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म कब स्क्रीन पर आएगी?

Humare Baarah Release Date: अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म रिलीज डेट पर कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी हालांकि 19 जून, 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया और कहा कि अन्नू कपूर-स्टारर 'हमारे बारह' में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज को भी मंजूरी दे दी गई. फाइनली अब 'हमारे बारह' की नई रिलीज डेट आ गई है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.

कब रिलीज होगी 'हमारे बारह'?
बता दें कि 'हमारे बारह' की पहले रिलीज डेट पहले 7 जून  तय की गई थी और फिर इसे 14 जून तक के लिए टाल दिया गया. अब कोर्ट से क्लीनचिट मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये  फिल्म 21 जून, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होगी.

'हमारे बारह' पर क्यों हुआ था विवाद
बता दें कि 'हमारे बारह' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ये फिल्म विवादों में घिरी हुई थी. फिल्म पर एक खास समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था और इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा थी. वहीं 19 जून, 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई और इस फिल्म को क्लीनचिट दे दी गई. हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हैं. साथ ही इस बात को भी हाईलाइट किया कि ये फिल्म महिला उत्थान को बढ़ावा देती है. इस फैसले से मेकर्स गदगद हो उठे और इसी के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई .

कोर्ट ने मेकर्स पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया
कथित तौर पर, कोर्ट ने स्पेसिफिक मोडिफिकेशन की सिफारिश की, जिसे फिल्म निर्माताओं और याचिकाकर्ताओं दोनों ने मान लिया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को ट्रेलर से कुछ डायलॉग्स और सीन हटाने पर सहमति जताई है. इसके अतिरिक्त, अदालत ने फिल्म में 12-सेकंड के दो डिसक्लेमर शामिल करने की सिफारिश की. इसके अलावा अदालत ने जरूरी मोडिफिकेशन और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से नया सर्टिफिकेशन मिलने के बाद फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी. वहीं कोर्ट ने पहले सीबीएफसी सर्टिफिकेशन के बिना ट्रेलर जारी करने के लिए फिल्म के निर्माताओं पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

बता दें कि कमल चंद्रा की 'हमारे बारह' में पार्थ समथान, मनोज जोशी और राहुल बग्गा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें:  YRKKH Spoiler: अरमान पर गुंडों ने किया चाकू से हमला, अभिरा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, शो में आया नया ट्विस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
सलमान खान की 'SVC63' में हुई मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, एक्शन पैक्ड रोल में नजर आएंगे एक्टर
सलमान खान की 'एसवीसी63' में मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, निभाएंगे एक्शन से भरपूर किरदार
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार दोपहर 3 तक एडवांस बुकिंग में 6.46 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार दोपहर तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget