एक्सप्लोरर

Monday Motivation: सिर्फ जलाती है,आपके चाहने वालों को और पैसों को, ऋतिक रोशन से सीखिए क्यों छोड़ें सिगरेट

Monday Motivation: ऋतिक रोशन ने सिगरेट छोड़ने के ऐसे फायदे बताए हैं जिन्हें सुनते ही किसी भी स्मोकर का मन इस बुरी आदत को छोड़ने का जरूर कर जाएगा और हम चाहते भी यही हैं, इसीलिए ये खास स्टोरी आपके लिए

Monday Motivation: 'स्मोकिंग किल्स' या 'सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' दोनों बातें सच हैं. या तो ये मारती है या फिर हेल्थ को इतना खराब कर देती है कि इसके प्रभाव बेहद डरावने हो जाते हैं. ये दुनियाभर में हुई अब तक की कई रिसर्च में साबित हो चुका है. हम डरा नहीं रहे. हम चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें और अगर आपको इसकी लत है तो जितनी जल्दी हो सके इस आदत से छुटकारा पा लीजिए.

ऋतिक रोशन को ये बात समझ आ गई थी. आप भी समझ लीजिए. उन्होंने इस बारे में बात भी की थी. उन्होंने बताया था कि सिगरेट छोड़ने के बाद अगले कुछ दिनों में ही उन्हें अपनी बॉडी में बहुत से पॉजिटव इफेक्ट दिखे. अब जब मोटिवेशन के लिए इतना अच्छा रोल मॉडल आपके पास है, तो देर किस बात की? कोशिश कीजिए और इस कोशिश में आपकी मदद ऋतिक रोशन की ये मोटिवेशनल स्टोरी जरूर करेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन ने कैसे छोड़ी सिगरेट?
सालों पहले का ऋतिक रोशन का एक इंटरव्यू है, जिसमें वो स्मोकिंग पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. तब उन्होंने कहा था, ''मैं एक स्मोकर था और मैं एक दिन में करीब 3 पैकेट सिगरेट पी जाता था. फिर एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मुझे इसे छोड़ देना चाहिए. और मैंने इसे छोड़ दिया.

क्या प्रभाव पड़े सिगरेट छोड़ने के?
ऋतिक ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सिगरेट छोड़ी उसे करीब ढाई हफ्ते यानी लगभग 16 से 17 दिन बाद उन्हें बहुत से सकारात्मक प्रभाव उनकी बॉडी में दिखाई दिए. जैसे उनकी हेल्थ पहले से बेहतर लगने लगी और उनकी स्किन भी पूरी तरह से चेंज हो गई (सकारात्मक तरीके से). और मुझे बहुत अच्छा फील होने लगा. ऋतिक ने तब ये भी बोला था कि लाइफ में सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट चीज हेल्थ होती है, अगर वो अच्छी है तो आप सब कुछ इंजॉय कर पाएंगे. इसलिए, लाइफ में इंसान को ये जरूर सोचना चाहिए कि उसके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा.

फाइटर की शूटिंग के दौरान जब ऋतिक ने की थी स्मोकिंग
फाइटर के शूट के दौरान ऋतिक रोशन ने शूटिंग कंप्लीट करने के बाद सेलीब्रेट करने के लिए कुछ आइसक्रीम और गाजर का हलवा खाया और उसके बाद उन्होंने सिगरेट पीनी शुरू कर दी. जैसा कि ज्यादातर स्मोकर्स करते भी हैं, सिगरेट पीने के बहाने ढूंढते है. फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया, ''सिगरेट पीते समय मुझे एहसास हुआ कि मेरी हार्ट बीट नॉर्मल से ज्यादा हो गई है. मैंने तुरंत सिगरेट पीना रोक दिया.'' ऋतिक ने स्वीकारा कि जब हम सेलीब्रेट करना चाहते हैं, तो उस वक्त का शेड्यूल तो डिसाइड कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद क्या होगा ये नहीं सोचते. हमें इस बारे में भी सोचना चाहिए.

ऋतिक की फिटनेस और बॉडी और उनके वर्कआउट के बारे में किसे नहीं पता. उसके बावजूद ऐसे इंसान को भी एक छोटी सी सिगरेट नुकसान पहुंचा रही है, तो सोचिए ये आम इंसानों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है.

सिगरेट सिर्फ कैंसर नहीं और भी बीमारियों को देती है न्योता
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सिगरेट से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़े के रोग, शुगर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं. इसके अलावा, पैसिव स्मोकर्स यानी वो लोग जो सिगरेट तो नहीं पीते लेकिन सिगरेट पीने वाले के संपर्क में रहने की वजह से उसका धुआं जरूर इन्हेल कर लेते हैं, उन्हें भी इसकी वजह से कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में हालिया मौतों में से 80 लाख लोग सिर्फ तंबाकू की वजह से मर जाते हैं और इससे भी ज्यादा डराने वाले आंकड़े ये हैं कि इनमें से 13 लाख ऐसे लोग हैं जो किसी और का उड़ाया हुआ धुआं इन्हेल करते हैं.

सिगरेट छोड़ने के लिए इच्छाशक्ति की है जरूरत
CDC के मुताबिक, स्मोकर्स अगर सिगरेट छोड़ते हैं, तो इसकी वजह से मिलने वाली निकोटीन के वजह से दिमाग को जो अच्छा फील होने वाली भावना होती है. वो खत्म होने लगती है. इससे चिड़चिड़ाहट फील होती है और काम करने में मन नहीं लगता. इस वजह से दोबारा से सिगरेट पीने का मन करता है. इसलिए जरूरी है खुद को मोटिवेटेड रखने की.अगर आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो इच्छाशक्ति को मजबूत कीजिए और अगर जरूरी है तो काउंसलिंग की मदद लीजिए. या फिर आप निकोटीन रिप्लेसमेंट थैरेपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्मोकिंग छोड़ने के जो फायदे ऋतिक को दिखे वो आपको भी दिखेंगे
जैसा कि ऋतिक ने बताया उन्हें अच्छा फील होने लगा और उनकी स्किन में सकारात्मक प्रभाव दिखे. वैसे ही आपको भी इसके फायदे तुरंत दिखने शुरू हो जाएंगे. अमेरिका की सरकारी वेबसाइट NIH में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्मोकिंग छोड़ते ही ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है. ब्लड से कार्बन मोनो ऑक्साइड कम होने लगता है, जिससे ब्लड आराम से ऑक्सीजन कैरी कर पाता है. खांसी जैसी परेशानियां तो दूर होती ही हैं, साथ ही साथ कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो जाता है.

एक बात याद रखिए, सिगरेट सिर्फ जलाती है. आपको, आपके शरीर को, आपके पास खड़े आपके किसी खास को, आपके पैसे को और आपके परिवार को भी. सिगरेट की कीमत शायद 10 से 20 रुपये के बीच होती हो, लेकिन इससे होने वाली बीमारियों का इलाज लाखों में होता है. आज आपके हफ्ते की शुरुआत हो रही है, तो अगर आप स्मोकर हैं तो क्यों न आज ही खुद से एक प्रॉमिस करें कि चलो सिगरेट छोड़ देते हैं. अगर ऐसा करने में थोड़ी सी भी समस्या होती है, तो ऋतिक की कही बात को याद करें. जब आपका हीरो किसी बुरी लत से निजात पाने के लिए आपको कहानी सुना रहा है, तो आपको भी उस कहानी पर गौर करना ही चाहिए.

और पढ़ें: Monday Motivation: शराब जिंदगी को नर्क बनाती है! सालों पहले Javed Akhtar ने समझ ली थी ये बात, स्क्रिप्ट राइटर की इंस्पायरिंग स्टोरी

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
मार्वल की फिल्म 'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
हथियार बंद पुलिसकर्मी कर रहे अक्षय कुमार की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कांच लगवाने के बाद फिर बढ़ी घर की सिक्योरिटी
अक्षय कुमार के घर के बाहर हथियार बंद पुलिसकर्मियों का पहरा, पहले लगवाए थे बुलेटप्रूफ कांच

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget