एक्सप्लोरर

‘हाउसफुल 4’ में नज़र आए बॉबी देओल ने अपने स्टारडम को लेकर दिया बड़ा बयान

बॉबी देओल ने साल 2018 में चार साल के लंबे अंतराल के बाद 'रेस 3' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की और अब उन्हें अपनी अगली पारी का इंतजार है.

 

नई दिल्ली: साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉबी देओल ने एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की थी. इसके बाद, उन्होंने 'गुप्त', 'सोल्जर' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों से सफलता का स्वाद भी चखा और करियर में उन्होंने कई असफलताओं का भी सामना किया. बॉबी का कहना है कि उन्होंने वाकई में अपने स्टारडम को भुनाया नहीं.

बॉबी ने कहा, "मैंने वाकई में अपने स्टारडम को नहीं भुनाया, मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत लिखी होती है, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे तो आगे का रास्ता कभी बंद नहीं होता. एक अभिनेता के तौर पर आप हमेशा जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं."

बॉबी ने साल 2018 में चार साल के लंबे अंतराल के बाद 'रेस 3' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की और अब उन्हें अपनी अगली पारी का इंतजार है. हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म इस दीवाली वीकेंड में रिलीज हुई है.

उन्होंने कहा, "मैं अपनी इस नई पारी का इंतज़ार कर रहा हूं, जहां मुझे ऐसे किरदारों को निभाने का मौका मिला जो मेरे कम्फर्ट जोन से बिल्कुल बाहर है. मुझे वाकई में अभी इस हैप्पी जोन में होने की खुशी है."

नब्बे के दशक में बॉबी ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था, अपने अब तक के इस सफर को वह किस तरह से देखते हैं?

इसके जवाब में बॉबी ने कहा, "नब्बे के दशक और साल 2000 और उसके आसपास के सालों में यह सफर मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा. अच्छा महसूस होता है कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और ऐसा अभिनेता बनने में सक्षम हूं जिसे अभी दिलचस्प किरदार निभाने का मौका मिलता है."

'रेस 3' और 'हाउसफुल 4' दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर है. क्या उन्हें इस तरह की फिल्मों में कई कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा के छिप जाने का डर रहता है?

इस पर बॉबी ने कहा, "खुद के नजरअंदाज होने का यह सवाल कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं कभी सोचता ही नहीं हूं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि इन फिल्मों की फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना काफी अच्छी बात है, क्योंकि इन फिल्मों को देखने कई लोग जाते हैं. मेरे लिए जिसने अपने करियर की शुरुआत फिर से की है, यह युवा पीढ़ी द्वारा देखे जाने का एक बेहतर अवसर है,जिसने मेरे काम को उतना नहीं देखा है जितना कि पुरानी पीढ़ी ने देखा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget