एक्सप्लोरर

Law roach की 'सैंपल-साइज' बयान पर सफाई के बाद ट्रोल हुईं Priyanka Chopra, यूजर्स बोले- 'एक्ट्रेस की टीम बकवास'

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने के सैंपल साइज वाले बयान पर स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी अपना पक्ष रखा था और कहा था कि उन्होंने ऐसी स्टेटमेंट नहीं दी. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ट्रोल्स के निशाने पर हैं.

Priyanka Chopra Trolled: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस उस समय सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने दावा किया था कि एक स्टाइलिस्ट ने उन्हें यह कहकर अपमानित किया कि वह 'सैंपल-साइज' नहीं थीं. एक्ट्रेस के इस दावे पर काफी हंगामा बरपा था. इसके बाद रिटायर्ड हॉलीवुड स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने इस पूरी कॉन्ट्रॉवर्सी पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि प्रियंका जिस स्टाइलिस्ट के बारे में बात कर रही थीं वह वास्तव में वही थे और उनकी एक्ट्रेस को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी. इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

रोच ने कहा प्रियंका चोपड़ा को लेकर नहीं की ऐसी बात
बता दें कि रोच ने द कट पीपुल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी स्टेटमेंट 'कॉन्टेक्स्ट से बाहर' था.रोच ने जोर देकर कहा कि एक्ट्रेस के साथ उनकी ऐसी बातचीत कभी नहीं हुई. उन्होने कहा, "यह एक तरह से थोड़ा आहत करने वाला था कि यह प्रेस में एंड हो गया, आप जानते हैं? क्योंकि वह एक्चुअल बातचीत नहीं थी. मैंने उनके साथ कभी भी वह बातचीत नहीं की."

रोच ने दावा किया कि उन्हें 'बुरे आदमी' के रूप में पेश करने में एक्ट्रेस की टीम का हाथ था. उन्होंने समझाया, " मैंने उनको लेकर ये बात इस तरह से नहीं की थी जैसे कि उनके गेटकीपर्स ने प्रेजेंट की. हालांकि अब मैं उनके साथ जुड़ा हुआ नहीं हूं. हालांकि मुझे लगता है कि इसी वजह से मुझे आउट किया गया है.ये क्लियर करते हुए कि वह प्रियंका को 'प्यार' करते हैं  उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने "हमेशा ऐसे लोगों को ड्रेसअप किया हैं जो सैंपल साइज नहीं थे." कुछ फेमस सेलेब्स का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने ऐनी हैटावे को ड्रेसअप किया तो उनका तभी बेबी हुआ था. वह सैंपल-साइज नहीं थीं. जब मैं टिफ़नी हैडिश के साथ था तो वह हर समय फल्क्चुएट करती थी. जब वह फल्क्चुएट करती थी तो वह समझ गई कि वह सैंपल-साइज नहीं थी और वह अपने कपड़े खरीद लिया करती थीं.

रोच के इंटरव्यू के बाद ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
वहीं रोच के इंटरव्यू के बाद अब नेटिज़ेंस ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, " इसलिए प्रियंका चोपड़ा की टीम ने लॉ रोच को यह कहते हुए योगदान देने में मदद की कि "भाड़ में जाए ये इंडस्ट्री, मैं सिर्फ ज़ेंडाया के साथ जुड़ा हुआ हूं." ऐसा लगता है कि प्रियंका को एक बेहतर टीम की जरूरत है. रिहाना के पास हमेशा एक ही टीम होने का एक कारण है, वह वास्तव में उन पर भरोसा कर सकती है.”

 

एक और यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा, सीअर्स से अपने कपड़े खरीदना ठीक है या सैंपल साइज नहीं पहनो. ज्यादा पानी पियो, वॉक के लिए जाओ. पिछली बार वह कब सैंपल साइज की थी? लॉ को बुरा आदमी बनाने की कोशिश करने वाली उनकी टीम बकवास है.”

 प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड की वेबसीरीज 'सिटाडेल के सीजन 2' में नजर आएंगी. प्रियंका के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है. इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी

ये भी पढ़ें:-TJMM Box Office Collection: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई की तेज हुई रफ्तार, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन इतना किया कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget