एक्सप्लोरर

'हिंदी बोले तो बोले के गवार है' गाने से चर्चा में Kavish Seth, पांच किलोमीटर पैदल चलकर लिखा गाना, ABP News से बताई पूरी कहानी

Kavish Seth Song Hindi Bole: कविश ने पहली बार अपने यूट्यूब चैनल पर अपना पहला गाना रिलीज किया है. एबीपी लाइव को इंटरव्यू देते हुए कविश ने 'हिंदी बोले' गाने के आईडिया और मिल रहे रिस्पॉन्स पर बात की.

Hindi Bole Singer Kavish Seth Interview: मशहूर सिंगर कविता सेठ के बेटे कविश सेठ इन दिनों अपने नए गाने 'हिंदी बोले' को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनके इस गाने को लेकर काफी अच्छे रिस्पॉन्स आ रहे हैं. कविश ने पहली बार अपने यूट्यूब चैनल पर अपना पहला गाना रिलीज किया है. इस कड़ी में एबीपी लाइव ने उनसे खास बातचीत की और उनसे उनके गाने के बारे में कुछ अहम बातें जानी.

बता दें कि कविश ने 15 दिन पहले 'हिंदी बोले' गाना रिलीज किया था. उनका ये गाना इंग्लिश और हिंदी भाषा के बीच होन वाले भेदभाव को लेकर है. स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों से लेकर जगह-जगह किस तरह हिंदी बोलने वालों को हीन भावना से देखा जाता है कविश ने अपने गाने के जरिए व्यंग्य किया है.

इस हादसे ने किया गाना लिखने के लिए प्रेरित
एबीपी लाइव से बात करते हुए कविश ने हिंदी बोले गाने के आईडिया पर बात की. इस सवाल पर कि उन्हें गाने का आईडिया कहां से मिला, उन्होंने कहा, 'गाना मेरे अनुभव से बना है... साउथ बॉम्बे में स्टार्ट अप्स पर एक एलुम्नाई बुक लॉन्च था... तो वहां किसी ने हिंदी में सवाल कर लिया... हिंदी में क्या सवाल कर लिया तो सब पीछे मुड़कर देखने लगे कि ये कौन है जो हिंदी में बात कर रहा है. माहौल अजीब सा हो गया...' कविश ने आगे कहा, 'मुझे भी सवाल करना था लेकिन मैं बिना सवाल किए वहां से निकल गया... मैंने लोकल ट्रेन पकड़ी... मुझे बहुत गुस्सा और शर्म आ रही थी... फिर मैं दो स्टेशन पहले ही उतर गया और 5 किलोमीटर चलते-चलते ये गाना लिखा...'

गाने को मिल रहा ऐसा रिस्पॉन्स
कविश ने इंटरव्यू के दौरान अपने गाने को मिल रहे पॉजीटिव रिस्पॉन्स पर बात की. उन्होंने कहा- 'सबसे पहला जुड़ाव का माध्यम होती है भाषा और भाषा पर ही भेदभाव होगा तो कैसे जुड़ेंगे... तभी ये गाना एक बड़े कैनवास पर आ गया है... ये एक जोड़ने वाला गाना है.. उन्होंने आगे बताया, 'अभी ये कॉर्पोरेट वाले सुन रहे हैं, टैक्सी वाले सुन रहे हैं, बूढ़े सुन रहे हैं, गांव वाले सुन रहे हैं, शहर वाले सुन रहे हैं.... सबके अंदर ये भावना है जो इस गाने में है... तो मुझे ये देखकर बड़ी खुशी हो रही है कि ये हर किसी की बात हो गई है...और मेरी तो कामना ही यही है कि सब जुड़ जाएं...मुझे लगता है ये गाना अभी यही काम कर रहा है...'

ये भी पढ़ें: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Review: बहूरानी आलिया भट्ट की तारीफ करते नहीं रुक रहीं नीतू कपूर, शेयर किया मूवी रिव्यू

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget