एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 'हिचकी' ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, जानें- रानी मुखर्जी की फिल्म का कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 961 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है.

नई दिल्ली: रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 961 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है. दूसरे दिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस  पर 62 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है. कुल मिलाकर दो दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.65 करोड़ की कमाई की है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3,30 करोड़ कमाई की. दूसरे दिन शनिवार को 62.12 फीसदी ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर दो दिनों में ये फिल्म 8.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है. बता दें कि महिला प्रधान फिल्मों के हिसाब से हिचकी की इस कमाई को शानदार बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये फिल्म रविवार को और भी ज्यादा कमाई करेगी. इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी ने करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म में रानी नैना माथुर के किरदार में नजर आ रही हैं. नैना को 'टॉरेट सिंड्रोम' की बीमारी है. जिसके कारण उसे बोलने में दिक्कत होती है. फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की पुस्तक 'फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड' पर आधारित है. इस फिल्म को  निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है और मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. यशराज बैनर तले बन रही ये तीसरी फिल्म है जिसे मनीष प्रोड्यूस कर रहे हैं. इससे पहले मनीष फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ को प्रोड्यूस कर चुके है. यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ एक्ट्रेसेस पैप्स को पैसे देकर पीछे से तस्वीरें खिंचवाती हैं...' सलमान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने फिर लगाई पैप्स को फटकार, बोले- 'अब बड़ा एक्शन लूंगा'
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' निकली आगे, 'द वन' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' निकली आगे, 'द वन' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget