एक्सप्लोरर

पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा तो छोड़ दूंगा : निहलानी

निहलानी को मंगलवार सुबह फोन पर ढेर सारी कॉल और संदेश आए, जिसमें उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसके मुताबिक, जल्द ही उनसे सेंसर बोर्ड प्रमुख का पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा.

मुंबई : सेंसर के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि उन्होंने पद से हटाए जाने की सरकार की किसी योजना के बारे में नहीं सुना है. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उनसे पद छोड़ने के लिए कहा जाता है तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं. निहलानी को मंगलवार सुबह फोन पर ढेर सारी कॉल और संदेश आए, जिसमें उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसके मुताबिक, जल्द ही उनसे सेंसर बोर्ड प्रमुख का पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा. निहलानी ने इन अटकलों पर पूरी सहजता से कहा, "अभी तक मैंने सरकार से ऐसा कुछ नहीं सुना है. मुझे पूरा यकीन है कि मेरे शुभचिंतक अपनी सांस रोके हुए हैं, लेकिन अब वे खुलकर सांस ले सकते हैं." उन्होंने कहा, "जहां तक मेरे सीबीएफसी अध्यक्ष पद छोड़ने का सवाल है, तो मैं यह फैसला पूरी तरह से सरकार पर छोड़ता हूं. सरकार ने ही मुझसे जनवरी 2015 में यह पद ग्रहण करने के लिए कहा था. मुझे इस पद पर नियुक्त करने का फैसला मेरे लिए पूरी तरह से हैरान करने वाला था. मैंने तुरंत ही पदभार संभाल लिया और अपनी सर्वश्रेष्ठ योग्यता के साथ काम करना शुरू कर दिया." निहलानी ने कहा, "अगर अब मुझसे पद छोड़ने के लिए कहा जाता है तो मैं अपने उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए तुरंत ऐसा कर दूंगा." 'उड़ता पंजाब', 'हरामखोर', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' और 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों पर विवाद के कारण निहलानी सुर्खियों में रहे हैं. खुद निहलानी का मानना है कि उनके ढाई सालों के कार्यकाल में सीबीफसी ने अच्छा काम किया है, फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, दलाली और भ्रष्टाचार खत्म हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget