एक्सप्लोरर

MeToo: यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए निर्माता हार्वे वेंस्टीन, जल्द होगा सजा का ऐलान

न्यूयॉर्क की एक अदालत में सोमवार को हॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता हार्वे वेंस्टीन फर्स्ट डिग्री यौन अपराधिक कृत्यों व थर्ड डिग्री दुष्कर्म मामले के दोषी पाए गए हैं.

न्यूयॉर्क की एक अदालत में सोमवार को हॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता हार्वे वेंस्टीन फर्स्ट डिग्री यौन अपराधिक कृत्यों व थर्ड डिग्री दुष्कर्म मामले के दोषी पाए गए हैं. सीएनएन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में सात पुरुषों और पांच महिलाओं की एक ज्यूरी लगभग पांच दिनों तक 26 घंटे से भी अधिक समय तक विचार-विमर्श करने के बाद इस फैसले पर पहुंचे, जिसके बाद वेंस्टीन को हिरासत में ले लिया गया.

पहले आरोप में, ज्यूरी ने साल 2006 में वेंस्टीन की प्रोड्क्शन कंपनी में पूर्व सहायक मिरियम हेली को ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर करने पर पहली डिग्री में एक आपराधिक सेक्स अधिनियम का दोषी पाया. द गार्डियन डॉट कॉम के मुताबिक, इस पर फिल्मकार को कम से पांच या फिर अधिकतम 25 साल की जेल हो सकती है.

दूसरे आरोप में, वेंस्टीन को साल 2013 में न्यूयॉर्क के एक होटल के कमरे में किसी महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया. इस संबंध में उन्हें अधिकतम चार साल तक की सजा हो सकती है.

अदालत ने फैसले पर सजा की घोषणा को आने वाली तारीख के लिए सुरक्षित रख लिया है. सीएनएन डॉट कॉम के मुताबिक, वेंस्टीन को अभी भी लॉस एंजेलिस में उन पर लगे यौन दुराचार व दुष्कर्म के आरोपों पर सुनवाई के लिए अपना पक्ष रखना है.

साल 2017 के अक्टूबर में द न्यूयॉर्क टाइम्स और द न्यू यॉर्कर की रपटों के मुताबिक, कम से कम तीन दशकों में कई महिलाओं द्वारा वेंस्टीन के खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई हैं. इस घटना से सार्वभौमिक रूप से मीटू आंदोलन को गति मिली.

वेंस्टीन कभी हॉलीवुड में स्वतंत्र सिनेमा के विकास में अपना योगदान देने के लिए जाने जाते थे और इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को 'शेक्सपियर इन लव' और 'पल्प फिक्शन' जैसी ऑस्कर विजेता फिल्में भी दीं. मीरामैक्स फिल्म्स और द वेंस्टीन कंपनी उनकी फिल्म निर्माण कंपनिया हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget