एक्सप्लोरर

IIT पास आउट ये एक्टर था बेरोजगार, TVF ने दिया काम, आज हैं सभी के फेवरेट

Happy Birthday Jitendra Kumar: आईआईटी पास आउट एक्टर जितेंद्र कुमार को टीवीएफ ने पहला मौका दिया. इसके बाद जितेंद्र कुमार ओटीटी स्टार बन गए. जितेंद्र कुमार ने काफी संघर्ष किया लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई.

Happy Birthday Jitendra Kumar: 'पंचायत' और 'कोटा फैक्ट्री' से ओटीटी के स्टार बने जितेंद्र कुमार ने फिल्मों में भी काम कर लिया है. लेकिन उन्हें ओटीटी पर सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली. जितेंद्र कुमार आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं और उम्र के इस पड़ाव पर जितेंद्र कुमार को शायद ही कोई नहीं पहचानता होगा. 'पंचायत' ने इन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया है और उनके काम को पसंद भी किया जाता है.

1 सितंबर 1990 को राजस्थान के खैरथल में जन्में जितेंद्र कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की है. जितेंद्र बचपन से फिल्मी रहे हैं और एक्टिंग करना चाहते थे लेकिन फैमिली प्रेशनर ने उन्हें आईआईटीयन बना दिया. इतनी अच्छी पढ़ाई के बाद जितेंद्र कैसे बेरोजगार रहे और फिर उन्हें टीवीएफ का साथ कैसे मिला, चलिए बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

जितेंद्र कुमार को इस तरह मिला टीवीएफ का साथ

पिंकविला के मुताबिक, जितेंद्र कुमार आईआईटी में पढ़ने के दौरान कॉलेज के ही स्टेज शोज करते थे. जितेंद्र जब गवर्नर ऑफ हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामैटिक्स सोसाइटी के लिए प्ले कर रहे थे तो उन्हें बिस्वपती सरकार ने नोटिस किया था.

बिस्वपती टीवीएफ के क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर हैं और प्ले के बाद उन्होंने जितेंद्र को टीवीएफ ज्वाइन करने का ऑफर दिया. उस समय जितेंद्र का फोकस पढ़ाई पर था और उसके बाद जॉब करना था तो उन्होंने मना कर दिया था.

जितेंद्र कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आईआईटी पास आउट करने के बाद उन्हें प्लेसमेंट तो मिला लेकिन उनका मन नहीं लगा. फिर वो बेरोजगार हो गए और काम ढूंढने लगे तब उन्हें टीवीएफ का ख्याल आया.

वो मुंबई गए जहां टीवीएफ का ऑफिस था वहां बिस्वपती से मिले जिन्होंने जितेंद्र को एक छोटी वेब सीरीज में लीड रोल दिया क्योंकि उन्होंने जितेंद्र का काम पहले देखा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

जितेंद्र का टीवीएफ के साथ पहला वीडियो

साल 2013 में 'मुन्ना जज्बाती: द क्यू-तिया' इंटर्न रिलीज हुई जिसे 3 मिलियन व्यूज मिले. ये हिट हुआ तो जितेंद्र से टीवीएफ ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया और आज भी जितेंद्र टीवीएफ से जुड़े हैं और टीवीएफ के स्टार बन गए हैं.

जितेंद्र कुमार की फिल्में और वेब सीरीज

जितेंद्र को इंडस्ट्री में आए लगभग 11 साल हो गए हैं और इन सालों में इन्होंने ढेरों सीरीज कर डाली हैं. जितेंद्र ने 'पंचायत' के तीन सीजन, 'कोटा फैक्ट्री' के तीन सीजन, 'जादुगर', 'ड्राई डे', 'चमन बहार'. 'लनतरानी', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और बैचलर्स के अलग-अलग वीडियो में काम कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana की 7 ऐसी कॉमेडी फिल्में जिन्हें देख हो जाएंगे लोटपोट, दोस्तों के साथ लें मूवीज का मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget