एक्सप्लोरर

Ground Zero Release Date: 'सिकंदर' के साथ अटैच होगा 'ग्राउंड जीरो' का टीजर, जानें कब रिलीज हो रही इमरान हाशमी की फिल्म

Ground Zero Release Date: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की पहली झलक 'सिकंदर' के साथ थिएटर में देखने को मिलेगी. वहीं इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Ground Zero Release Date: सलमान खान के लिए ईद 2025 खास होने जा रहा है. सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हो रही है. लेकिन सलमान के साथ साथ इस बार ईद पर इमरान हाशमी के चाहने वालों को भी बड़ी ईदी मिलने वाली है. दरअसल इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दर्शकों को 'सिकंदर' के साथ थिएटर में इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी.

दरअसल 'ग्राउंड जीरो' के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म का टीजर दिखाने के लिए भारत के मल्टीप्लेक्स के साथ डील की है. जिसके मुताबिक अब 'ग्राउंड जीरो' का टीजर 'सिकंदर' के साथ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. 

'सिकंदर' के साथ क्यों रिलीज होगा टीजर?
पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा है- 'सिकंदर' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अगली बड़ी फिल्म है, जिसे सलमान खान की मौजूदगी की वजह से काफी बड़ी संख्या में दर्शक देखेंगे. एक्सेल की टीम 'ग्राउंड जीरो' के टीजर को दर्शकों के एक बड़े ग्रुप तक पहुंचाकर इस मौके का फायदा उठाना चाहती है. डिजिटल लॉन्च अगले वीक के मिड में होगा, जबकि टीजर संडे को 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर आएगा.'

कब रिलीज होगी 'ग्राउंड जीरो'? (Ground Zero Release Date)
सोर्स ने 'ग्राउंड जीरो' की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है जिसके मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें इमरान हाशमी बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट का रोल अदा करने वाले हैं. ये फिल्म एक्शन, इमोशन और देशभक्ति के भरपूर होगी. खास बात ये है कि 25 अप्रैल को 'ग्राउंड जीरो' के अलावा कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है.

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट (Emraan Hashmi Workfront)
वर्कफ्रंट पर इमरान हाशमी आखिरी बार सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आए थे. इसके अलावा वे वेब सीरीज 'शो टाइम' में दिखे थे. 'ग्राउंड जीरो' के अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में वामिका गब्बी के साथ 'जी2' और मुकेश भट्ट की फिल्म 'आवारापन' है.

ये भी पढ़ें: The Diplomat Box Office Collection Day 10: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने दिखाया दम, 10 दिन में कमा लिए इतने करोड़

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget