एक्सप्लोरर

सनी देओल से पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी ‘गदर’, लेकिन इस वजह से एक्टर ने कर दी थी रिजेक्ट

Gadar Movie Kissa: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' हर किसी को पसंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी के अलावा ये फिल्म गोविंदा को भी ऑफर हुई थी. जानिए फिर क्यों एक्टर ने की रिजेक्ट....

Gadar Kissa: फिल्म 'गदर-एक प्रेमकथा' ना सिर्फ अपने दौर की बंपर हिट फिल्म साबित हुई थी बल्कि इसके दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही गदर मचाया. इस फिल्म ने ना सिर्फ सनी देओल और अमीषा देओल के स्टारडम को आसमान पर पहुंचाया था बल्कि ये फिल्म आज भी दर्शकों के लिए खास है.

सनी देओल से पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी ‘गदर’?

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही लेकिन इस फिल्म को लेकर एक्टर गोविंदा ने एक खुलासा किया था. गोविंदा ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनते ही इसे ठुकरा दिया था. दरअसल एक डांस रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट ने गोविंदा से सवाल किया था कि आपने क्यों ये फिल्म रिजेक्ट की थी और इसके बंपर हिट साबित होने के बाद आपको कैसा लगा था. इसे लेकर गोविंदा ने खुलकर जवाब दिया था.

गालियों की वजह से गोविंदा ने छोड़ी थी ‘गदर’

गोविंदा ने इसे लेकर कहा कि, ‘मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी थी. मैं ऐसे शख्स हूं जो किसी को गाली नहीं दे सकता. इस फिल्म में बहुत सारी गालियां थी, यहां तक कि देश को भी गाली दी गई थी. मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं कर सकता. हालांकि फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस वाकये पर बात करते हुए कहा था कि गोविंदा कभी भी फिल्म के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थे. अनिल शर्मा ने कहा था कि ये फिल्म सनी देओल के लिए ही लिखी गई थी.’

सनी देओल के लिए ही लिखी थी ‘गदर’ – अनिल शर्मा

गोविंदा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘फिल्म ‘महाराजा’ की शूटिंग के दौरान मैंने गोविंदा को ‘गदर’ की स्टोरी नैरेट की थी. हालांकि मैंने उन्हें बता दिया था कि ये फिल्म मैं सनी देओल को सुना चुका हूं. उस वक्त गोविंदा ने कहा था कि मैं ऐसी फिल्म में कभी काम नहीं कर सकता. इस फिल्म में बहुत हिंदू-मुसलमान वाला मुद्दा है.’

साल 2001 में रिलीज हुई थी ‘गदर’

फिल्म ‘गदर’ की बात करें तो साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में करीब 19 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं इस फिल्म ने देश में 76 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 133 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें -

Celebs Spotted: कियारा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, तो IIFA के लिए जयपुर पहुंचीं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget