King 100: तबू का बर्थडे धमाका, 28 साल बाद नागार्जुन के सामने बनीं विलेन, 'महंथी झांसी रानी' का लुक वायरल
एक्ट्रेस तब्बू के जन्मदिन के मौके पर 'किंग 100' से उनका बेहद दमदार और खौफनाक फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वो 'महंथी झांसी रानी' के किरदार में नजर आ रही हैं.

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म 'किंग 100' को लेकर दर्शकों मेंकाफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्ल को आरए कार्तिक डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी लीड रोल में नजर आएंगी.
अब मेकर्स ने 4 नवंबर को तब्बू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया. फिल्म में तब्बू 'महंती झांसी रानी' के किरदार में दिखाई देंगी.
तब्बू का फर्स्ट लुक आउट
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर तब्बू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका पहला लुक पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे तब्बू. पर्दे पर उनका अंदाज बेमिसाल है और उनकी दमदार मौजूदगी हर सीन को खास बना देती है. पेश हैं फिल्म 'किंग100' से तब्बू, महंती झांसी रानी के किरदार में.'
मेकर्स ने फिल्म से तब्बू के किरदार की एक झलक भी जारी की है. इसमें उनका किरदार कहता है कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं. एक वो, जो मेहनत पर भरोसा करते हैं और दूसरे वो, जो किस्मत के भरोसे रहते हैं. महंती झांसी रानी को किस्मत के भरोसे रहने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं. इस झलक से ये भी पता चलता है कि तब्बू का किरदार एक शाही परिवार से ताल्लुक रखता है और राजनीति में भी एक्टिव है.
View this post on Instagram
बता दें, इस साल अगस्त में नागार्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होगी. इसी मौके पर फिल्म की पहली झलक भी जारी की गई थी.
जिसमें नागार्जुन एक स्टाइलिश और दमदार अंदाज में नजर आए. इस फिल्म के जरिए नागार्जुन और तब्बू 28 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं.
View this post on Instagram
'किंग100' को आरए कार्तिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है.
बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश
बता दें 24 दिसंबर को 'किंग 100' और शाहरुख खान की 'किंग' की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.






















