एक्सप्लोरर

मशहूर अभिनेत्री रेखा के पिता और साउथ एक्टर जेमिनी गणेशन को कहा जाता था रोमांस का राजा

जेमिनी गणेशन आजादी के बाद उन चंद अभिनेताओं में से एक है जिन्होने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाईयां दी. वह अभिनेत्री रेखा के भी पिता हैं. फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है.

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार जेमिनी गणेशन बनना तो चाहते थे डॉक्टर लेकिन उनकी किस्मत में लिखा था एक्टर बनना. बाद में वे साउथ फिल्मों के सुपर स्टार बने. उन्हें उपाधि दी गई रोमांस के राजा की. जेमिनी गणेशन की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. रसायन विज्ञान के प्रोफेसर रहे जेमिनी अपने समय में सबसे शिक्षित अभिनेता थे.

बाद में वे फिल्मों में सक्रिय हो गए. लेकिन अपनी फिल्मों के साथ वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. जेमिनी गणेशन मशहूर अभिनेत्री रेखा के पिता भी है.

जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को तमिलनाडू में हुआ था. उन्होने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया. वे 1947 से लेकर 2004 तक फिल्मों में सक्रिय रहे. दर्जनों फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया. साउथ की फिल्मों में रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ने वाले जेमिनी निजी जीवन में भी रोमांस के राजा माने जाते थे.

उन्होने कितनी शादियां की इसकी सही जानकारी शायद ही किसी को हो, लेकिन माना जाता है कि उन्होंने चार शादियां की. मशहूर अभिनेत्री रेखा जिनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन था बाद में वे रेखा कहलाईं. रेखा की मां का नाम पुष्पावली था जो जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी थी. पुष्पावली भी साउथ की सफल अभिनेत्रियों में शुमार थीं. मां बनने के बाद उनका करियर खत्म हो गया.

जेमिनी गणेशन को वर्ष 1971 में पद्मश्री से नवाजा गया. जेमिनी और रेखा के संबंध मधुर नहीं थे. अंतिम बार रेखा अपने पिता से एक समारोह में मिली थीं, जब रेखा को अपने पिता को लाइफ टाइमएचीवमेंट का पुरस्कार देने के लिए मंच पर बुलाया गया था.

जेमिनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पर्दे पर उनकी एक मुस्कान देखने के लिए दर्शक सिनेमा हॉल तक खींचे चले आते थे. 21 मार्च 2005 को चेन्नई में उनका निधन हो गया. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

Birthday: डॉ. श्रीराम लागू जो ईएनटी सर्जन से बने अभिनेता, कहलाए नट सम्राट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget