एक्सप्लोरर

Gadar 2: तीन दिनों की कमाई में Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 ने कितने रिकॉर्ड तोड़े? जानिए यहां

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसने अब तक कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड़ तोड़ दिए हैं.

 Gadar 2 Breaks Many Records In Three Days: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म साल 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. ‘गदर 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तारा और सकीना की जोड़ी को पर्दे पर एक बार फिर देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. इसी के साथ फिल्म ओपनिंग डे से ही जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चलिए जानते हैं ‘गदर 2’ ने अब तक कितने रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

‘गदर 2’ ने तीन दिन में कितने रिकॉर्ड बनाए?
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिव्यू मिला था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है और तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है.  फिल्म  के तीन दिन के रिकॉर्ड की बात करें तो

  • ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शाहरुख खान की 'पठान' से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी.
  • ‘गदर 2’ ने प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से बेहतर परफॉर्म किया. ‘आदिपुरुष’ ने 32 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी जबकि सनी की फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘गदर 2’ ने  रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया था. इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी.
  •  ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में पठान की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
  • ‘गदर 2’ ने अपने नाम सबसे बड़ी ओपनिंग सीक्वल वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है.
  • गदर 2 ने रिलीज के तीसरे सबसे ज्यादा कलेक्शन कर पठान, बाहुबली जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
  • पठान ने तीसरे दिन 39 करोड़ की कमाई थी. वहीं KGF ने तीसरे दिन 50.35, करोड़, बाहुबली ने तीसरे दिन 46.5 करोड़ और  टाइगर जिंदा है ने तीसरे दिन 45.53 करोड़ की कमाई की थी.
  • अब ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन 51 करोड़ का कलेक्शन कर तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

'गदर 2' के कई और रिकॉर्ड अपने नाम करने की उम्मीद
'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सूनामी बन चुकी है. ऐसे में इस फिल्म के कई और रिकॉर्ड अपने नाम करने की उम्मीद है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ इतिहास रच सकती है. 

ये भी पढ़ें: दीपिका-शोएब के बेटे रूहान को मिली किन्नरों की दुआएं, नोटों की गड्डी से उतारी मां-बेटे की नजर!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget