एक्सप्लोरर

FRIDAY RELEASE: आज रिलीज हुई हैं ये 4 फिल्में, देखने से पहले पढ़ें इनपर क्या है क्रिटिक्स की राय

Friday Release: आज बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में 'नोटबुक', 'जंगली', 'द लीस्ट ऑफ दीज' और 'गोन केश' रिलीज हो रही हैं. जिनमें से दो बड़े बजट की और दो छोटे बजट की फिल्में हैं.

Friday Release: आज बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिनमें से दो बड़े बजट की और दो छोटे बजट की फिल्में हैं. आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्में हैं, 'नोटबुक', 'जंगली', 'द लीस्ट ऑफ दीज' और 'गोन केश'. ये चारों ही फिल्में सामाजिक मसलों को उठाती हैं. 'नोटबुक' फिल्म का निर्माण सलमान खान ने किया है और ये फिल्म कश्मीर के गंभीर मसले को उठाती है. इस फिल्म के जरिए अभिनेता जहीर इकबाल व अभिनेत्री प्रनूतन बहल अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, 'जंगली' फिल्म जंगल के लगातार हो रहे जंगल के दोहन के अहम मसले को उठाया गया है. इस फिल्म में विद्यूत जामवाल अहम रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म 'द लीस्ट ऑफ दीज' भी आज रिलीज हो रही है. ये एक देश की ही एक सच्ची घटना से प्रेरित है. आज रिलीज हो रही चौथी फिल्म 'गोन केश' है. ये एक लड़की की कहानी है जो गंजेपन का शिकार है और उसे बिना बालों के समाज में किस प्रकार के शोषण और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. VIDEO: जब शाहरुख के घर पार्टी में आमिर खान ने डिनर करने से इंकार किया NOTEBOOK: कश्मीर के बेहद अहम और संजीदा मसले पर बनी फिल्म 'नोटबुक' को लेकर क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं . फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल की अदाकारी को भी सराहा जा रहा है. फिल्म में कश्मीर को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है. इसकी कहानी को जबरन पेचीदा न बनाते हुए फिल्म में बेहद सादगी के साथ अहम संदेश दिया गया है कि कश्मीर के युवाओं को किस तरह शिक्षा के माध्यम से आतंक से दूर रखा जा सकता है. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. JUNGLEE: विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली को लेकर क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. क्रिटिक्स ने जहां फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है, वहीं विद्युत के एक्शन की जमकर तारीफ की है. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छूने में जरा नाकमयाब नजर आती है. लेकिन विद्युत जामवाल की स्क्रीन प्रेजेंस आपको बोर नहीं होने देती. फिल्म का निर्देशन चक रसेल ने किया है. Box Office पर 'केसरी' की कमाई 100 करोड़ के पार, अब तक बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड GONE KESH: इस फिल्म को भी मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो  एलोपेशिया नामक बीमारी से पीड़ित है. इसे सरल भाषा में गंजापन कह सकते हैं, जिसमें बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं और एक वक्त के बाद आप गंजे हो जाते हैं. फिल्म की कहानी इसी बीमारी के ईर्दगिर्द घूमती है और श्वेता त्रिपाठी जो कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म काफी इमोशनल है और दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रहती है. फिल्म का निर्देशन कासिम खालो ने किया है. करण जौहर ने कहा - कभी मत करना शाहरुख खान की इस बात का यकीन, VIDEO हो रहा वायरल The Least Of These: शरमन जोशी अभिनीत इस फिल्म को क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें धर्म परिवर्तन और गरीबी के मसले को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी और कलाकारों का काम काबिले तारीफ है. फिल्म का निर्देशन अनीष डेनियल ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget