एक्सप्लोरर

Sonali Bendre के प्यार में पागल था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, पर्स में रखता था फोटो, करना चाहता था किडनैप!

90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं सोनाली बेंद्रे के दीवानों की कोई कमी नहीं थी. उनके दीवानों में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का नाम भी शामिल था. क्रिकेटर तो उन्हें किडनैप तक करना चाहते थे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं और देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी खूबसूरती के दीवानों की कोई कमी नहीं थी. पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सोनाली बेंद्रे की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी. उनकी इसी दीवानगी से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं. कुछ समय पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने बयान के लिए सुर्खियां बटोरी थीं कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का अपहरण करना चाहते हैं.

रिपोट्स में दावा किया गया था कि उनका सोनाली बेंद्रे पर बहुत बड़ा क्रश था और एक टॉक शो में, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह सोनाली को प्रपोज़ करने के लिए कुछ भी करेंगे और अगर वह अस्वीकार करती हैं, तो वह उनका अपहरण कर लेंगे. शोएब सोनाली के बहुत बड़े फॉलोअर थे और उनके प्यार में पागल थे. उन्हें एक्ट्रेस से इस कदर प्यार हो गया था कि वह उनकी फोटो अपने पर्स में रखते थे. इतना ही नहीं उनके साथी खिलाड़ी भी एक्ट्रेस के लिए उनकी फीलिंग्स से वाकिफ थे. 

मैं नहीं हूं सोनाली का फैन

शोएब ने खुलासा किया था कि वह सोनाली से कभी नहीं मिले, उन्होंने कहा, "मैं कभी भी उनका फैन नहीं था. मैंने एक या दो बार उनकी फिल्में देखीं, लेकिन मैं कभी भी उनका फैन नहीं था. मैंने उन्हें फिल्मों में देखा है और वह बहुत खूबसूरत महिला हैं. मैंने उनका बीमार पड़ने का संघर्ष देखा. उन्होंने साहस दिखाया और एक बहादुर महिला के रूप में अपने संघर्ष से बाहर निकलीं."

टाइम्स नाउ के अनुसार, उन्होंने आगे कहा था, "उन्होंने वापस लड़ाई लड़ी और तब मैं उसका फैन बन गया. मुझे एक महिला को इतना बहादुर और साहसी देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने दूसरी महिलाओं के लिए रास्ता दिखाया. मैं कभी जुड़ा नहीं था उनके साथ. यह कहना कि मेरे कमरे में उनका पोस्टर था, गलत था. मेरे कमरे में केवल एक पोस्टर था और वह इमरान खान का था, एकमात्र क्रिकेटर जिसे मैं अपना आदर्श मानता था.''

बता दें कि सोनाली को 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था. इलाज के बाद, एक्ट्रेस अच्छी तरह से ठीक हो गई और स्वस्थ है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने अपलोड को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी की है और वह अपने बेटे रणवीर की मां हैं.

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी ने तोड़ दिया था मोना कपूर का यह सपना, कहती थीं- दुश्मन न करे दोस्त ने वह...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget