एक्सप्लोरर

Mona Kapoor Death Anniversary: श्रीदेवी ने तोड़ दिया था मोना कपूर का यह सपना, कहती थीं- दुश्मन न करे दोस्त ने वह...

Mona Kapoor: मोना शौरी खुद से 10 साल बड़े बोनी कपूर पर दिल हार बैठी थीं. मोना को इस बात का अंदाजा कभी नहीं था कि उनकी ही दोस्त उन्हें ऐसा जख्म देगी, जो ताउम्र नहीं भर पाएगा.

Mona Kapoor Unknown Facts: श्रीदेवी और उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन यह बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि बोनी ने उनसे दूसरी शादी की थी. उनकी पहली पत्नी का नाम मोना था. अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला मोना के ही बच्चे हैं. फिल्म निर्माता की पहली पत्नी को गुजरे हुए आज 11 साल हो गए हैं. उनकी पुण्यतिथि पर आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं.

19 साल की उम्र में हुई थी शादी

बोनी और मोना की शादी साल 1983 में हुई थी. सात फेरे लेते समय मोना की उम्र महज 19 साल थी, जबकि बोनी कपूर उनसे करीब 10 साल बड़े थे. दोनों की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी चल रही थी. एक तरफ मोना परिवार को संभाल रही थीं, वहीं दूसरी ओर बोनी भी इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे, लेकिन तभी दोनों की जिंदगी में श्रीदेवी की एंट्री हुई और देखते ही देखते सब कुछ बदल गया.

श्रीदेवी की एंट्री से बदल गई जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी और मोना के बीच अच्छी दोस्ती थी. बताया जाता है कि कुछ समय के लिए एक्ट्रेस उनके घर पर आकर रुकी भी थीं, लेकिन किसे पता था कि आगे चलकर इसी दोस्त की वजह से उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी श्रीदेवी को स्क्रीन पर देखकर ही दिल दे बैठे थे. वह उन्हें किसी भी तरह अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री की मां से संपर्क किया. उन दिनों श्रीदेवी की मां ही उनकी मैनेजर हुआ करती थीं. एक्ट्रेस की मां ने फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड की थी, लेकिन बोनी इस फिल्म के लिए 11 लाख का ऑफर दे डाला था..

बोनी की बात सुन टूट गई थीं मोना

बोनी कपूर ने जब मोना को पहली बार अपने और श्रीदेवी के बारे में बताया था तब वह टूट गई थीं. इस बात का खुलासा मोना ने खुद साल 2007 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने बताया था, ''बोनी के साथ मेरी शादी अरेंज मैरिज हुई थी, वह मुझसे 10 साल बड़े थे. जब मेरी उनसे शादी हुई तो मेरी उम्र सिर्फ 19 साल थी. हमारी शादी 13 साल पुरानी थी'.  इस बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब मुझे पता चला कि वह किसी और से प्यार करते हैं तो यह सुनकर मुझे धक्का लगा था.

उन्होंने आगे बताया था कि इस रिश्ते को दूसरा मौका देने के लिए कुछ भी नहीं बचा था, क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं और मेरा इससे निकलना ही बेहतर था. इस साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि तलाक के बाद दोनों बच्चों पर भी गहरा असर पड़ा था. स्कूल में कई बार दोनों को ताने सुनने को मिलते थे. हालांकि, मुश्किल हालात का दोनों ने डटकर सामना किया. कहा जाता है कि अर्जुन और अंशुला श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे और इसलिए उन्होंने कभी भी अपनी मां का दर्जा नहीं दिया.

Amitabh Bachchan Health Update: शूटिंग पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, कहा- 'शरीर में दर्द के बावजूद काम ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधूरा रह गया सुनील शेट्टी का 18 साल पुराना सपना, बताया क्यों नहीं खरीद पाए थे IPL टीम?
अधूरा रह गया सुनील शेट्टी का 18 साल पुराना सपना, बताया क्यों नहीं खरीद पाए थे IPL टीम?
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के भाई पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget