एक्सप्लोरर

ये है सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR के पीछे की असली कहानी, बिहार CMO ने भी दिया दखल

बड़ी खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, वो सीएम दफ्तर के दखल के बाद दर्ज हुई है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार केके सिंह और परिवार द्वारा सीएम नीतीश कुमार से संपर्क साधा गया था जिसके बाद इस मामले को हरी झंडी दी.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां एक तरफ आरोपों का सिलसिला लगातार चल रहा है. अब ऐसे में बड़ी खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, वो सीएम दफ्तर के दखल के बाद दर्ज हुई है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार केके सिंह और परिवार द्वारा सीएम नीतीश कुमार से संपर्क साधा गया था जिसके बाद इस मामले को हरी झंडी दी. सीएम ऑफिस से मिली हरी झंडी के बाद ही खास परिस्थितियों में बिहार में एफआईआर दर्ज की गई है.

दरअसल, कानूनन तौर पर एफआईआर वहां दर्ज की जाती है जिस थाना क्षेत्र में अपराध या घटना घटित होती है. ऐसे में सुशांत सिंह खुदकुशी मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के तहत आता है. मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच लगातार कर भी रही है. लेकिन अब खास परिस्थितियों का हवाला देते हुए सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में इस मामले को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

केके सिंह ने 25 जुलाई को बिहार के राजीवनगर थाना में जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें उन्होंने रिया सहित उनके पूरे परिवार पर आरोप लगाया है. बिहार में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को के खिलाफ आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है.

लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी. इसे लेकर कई राजनेता भी आगे आए. इसमें चिराग पासवान, पप्पू यादव, पार्थ पवार, निशिकांत दुबे, तेजस्वी यादव और सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं. स्वामी ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget