एक्सप्लोरर

कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के निर्माता विनय कुमार सिन्हा का निधन

फिल्म मेकर विनय कुमार का 74 साल की उम्र में मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में निधन हो गया है. विनय कुमार लम्बे अर्से से दिल की गंभीर किस्म की बीमारियों से जूझ रहे थे.

मुंबई: 1994 में रिलीज हुई आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल स्टारर कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के निर्माता विनय कुमार सिन्हा का आज मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल में निधन हो गया. वो 74 साल के थे और एक लम्बे अर्से से दिल की गंभीर किस्म की बीमारियों से जूझ रहे थे.

विनय कुमार सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा ने फोन पर अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दो-तीन हफ्ते पहले होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज दोपहर 2.15 मिनट में अंतिम सांस ली. प्रीति ने बताया कि आज शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा.

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच हुए विवाद पर सुभाष घई का रिएक्शन, दोनों को 'कर्मा' में लाए थे साथ

 आपको बता दें कि विनय कुमार सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस की गई और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' ने अपनी रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया था और बेहतरीन किस्म की कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. मगर आनेवाले कुछ सालों में इस फिल्म में दर्शकों के बीच एक कल्ट कॉमेडी फिल्म के रूप में अपनी पहचान बनाई. बार बार टीवी चैनलों पर दिखाई जानेवाली इस फिल्म को मिलनेवाली ऊंची रेंटिंग्स ने साबित किया कि उस वक्त फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न‌ चली हो, मगर दर्शकों के बीच इस फिल्म की अपनी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग है.

गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब किसी फिल्म में आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों ने कभी भी किसी फिल्म में एक भी फ्रेम साझा नहीं किया.

VIDEO: शादी के बाद यूके में रह रही राखी सावंत ने करण जौहर को लेकर किया खुलासा, वीडियो वायरल

पिछले साल नवंबर महीने में 'अंदाज अपना अपना' ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किये थे. इस मौके पर विनय कुमार सिन्हा की बेटी ने इस फिल्म को बनाने और इस फिल्म के जरिए आमिर व सलमान को फिल्मी पर्दे पर साथ लाने के लिए पापा का शुक्रिया भी अदा किया था.

बहरहाल, विनय कुमार सिन्हा ने 'अंदाज अपना अपना' के अलावा 'नसीब', अमीर आदमी गरीब आदमी', 'चोर-पुलिस' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था.

Gul Makai में मलाला का रोल निभाने वाली Reem Shailk और Amzad Khan से खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली मुमताज का बड़ा बयान
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', मुमताज ने दिया चौंकाने वाला बयान
April Hindi 2026 Release: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget