एक्सप्लोरर

Fighter OTT: आ गई 'फाइटर' की OTT रिलीज डिटेल्स, जानिए- कब और कहां देख सकेंगे ऋतिक-दीपिका की ये फिल्म

Fighter OTT: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी डिटेल्स आ गई हैं.

Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अपकमिंग एरियल-एक्शन फिल्म साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के टॉप एविएटर्स को दिखाया गया है जो खतरे का सामना करते हुए एयर ड्रेगन बनाने के लिए एक साथ आते हैं. इन सबके बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी डिटेल सामने आ गई हैं.

फाइटर’ के ओटीटी राइट्स किस प्लेटफॉर्म में कितने में खरीदे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स् एक पॉपुलर ओटीटी दिग्गज ने मोटी कीमत पर खरीदा है. बता दें कि थिएट्रिकल रिलीज के 56 दिन बाद ही ‘फाइटर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' के ओटीटी राइट्स ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स को मिल गए हैं.

फाइटर स्टार कास्ट
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के अलावा, फाइटर के कलाकारों में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत अन्य शामिल हैं.

फाइटर’ प्लॉट
‘फाइटर’ के ट्रेलर ने दर्शकों को हवाई एक्शन की एक रौंगटे खड़े कर देने वाली झलक दी है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है, जबकि दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है और अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह की भूमिका में हैं. जब श्रीनगर घाटी में आतंकवादी गतिविधियाँ नियंत्रण से बाहर होने लगीं, तो एयरफोर्स हेडक्वार्टर द्वारा एक नई और स्पेशल यूनिट, एयर ड्रैगन्स को नियुक्त किया गया. फाइटर इन एयर ड्रैगन्स के सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आंतरिक और बाहरी लड़ाइयों के उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए देश के लिए अपना सब कुछ देने को तैयार हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

'फाइटर' को कुछ बदलावों के साथ CBFC से मिला U/A सर्टिफिकेट
फाइटर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से कुछ डायलॉग्स और सीन्स में बदलावों के साथ यू/ए सर्टिफिकेशन के साथ मंजूरी मिली है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड द्वारा कुछ बदलावों का सुझाव दिया गया था इस बीच, फाइटर का रनटाइम लगभग 2 घंटे 46 मिनट है. ये फिल्म 25 जनवरी यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की अच्छी एडवांस बुकिंग भी हुई है जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को भूल घर से बाहर आते ही विक्की जैन ने सना- ईशा संग की पार्टी!

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget