एक्सप्लोरर

Mai Hoo Naa में सुष्मिता सेन की एंट्री ऐसे नहीं थी स्क्रिप्टेड, शाहरुख ने किया था ये बदलाव! फिर इस वजह से फराह खान ने मांगी थी एक्ट्रेस से माफी

Farah Khan Apologized Sushmita Sen: सुष्मिता ने खुलासा किया कि 'मैं हूं न' की लास्ट एडिटिंग में उनके रोल को छोटा कर दिया गया था. इसे लेकर फराह खान ने सुष्मिता को फोन करके उन्हें सॉरी कहा था.

Farah Khan Apologized Sushmita Sen: शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं न' का वो आईकॉनिक सीन भला कौन भूल सकता है जिसमें सुष्मिता सेन रेड कलर की शिफॉन साड़ी में एंट्री लेती हैं. शाहरुख खान उनकी अदाओं पर घायल हो जाते हैं और बाहें खोलकर उनका स्वागत करते हैं. सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उनका वो सीन स्क्रिप्टेड नहीं था.

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत के दौरान सुष्मिता ने खुलासा किया कि लास्ट एडिटिंग में फिल्म में उनके रोल को छोटा कर दिया गया था. हालांकि इस फिल्म को लेकर उनकी काफी तारीफें हुई. यहां तक कि दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा ने भी उन्हें सराहा था. लेकिन एंट्री सीन के चलते फराह खान को सुष्मिता से माफी मांगनी पड़ गई थी.

सुष्मिता का रोल हो गया था एडिट
दरअसल फिल्म 'मैं हूं न' की फाइनल एडिटिंग के बाद फराह खान ने सुष्मिता को फोन करके उन्हें सॉरी कहा था, क्योंकि एडिटिंग के दौरान फिल्म में उनके रोल को काफी छोटा कर दिया गया था. सुष्मिता ने कहा, 'फराह ने मुझे फोन किया और कहा, सुश, मैंने फाइनल एडिटिंग देखी है और मुझे आपसे माफी मांगनी है, बेशक शाहरुख, ज़ायद, अमृता, हर किसी की रोल है, लेकिन आप मुश्किल से वहां हैं.' सुष्मिता ने आगे कहा कि फराह खान के माफी मांगने पर भले ही उन्होंने रिएक्ट नहीं किया लेकिन वे यह सोच रही थीं कि वो तो मुश्किल से ही फिल्म में हैं.

जब शाहरुख ने फैलाई थीं बाहें
सुष्मिता सेन ने बताया कि कॉलेज में एंट्री सीन को शाहरुख ने बेहतर किया था. सुष्मिता की एंट्री पर जिस तरह शाहरुख खान उन्हें देखकर अपनी बाहें खोल देते हैं, यह स्क्रिप्ट में कहीं भी लिखा नहीं था. यह कोरियोग्राफ नहीं किया गया था, बस उस वक्त ऐसा हो गया. इसके अलावा जिस तरह शाहरुख सुष्मिता की साड़ी का आंचल पकड़कर चलते हैं वो भी लिखा हुआ नहीं था.

ये भी पढ़ें: AskSRK Session: 'मुझसे मेरी नहीं संभलती, तुम अपनी प्रॉब्लम्स भी मुझ...', फैन ने पूछा वाइफ से जुड़ा सवाल तो शाहरुख खान ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget