एक्सप्लोरर

Video: इमरान हाशमी ने सुशांत सिंह को बताया था बॉलीवुड का चमकता भविष्य, यंग एक्टर्स की रैंकिंग में दिया था पहला स्थान

इन दिनों सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर इमरान हाशमी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड का चमकता भविष्य बता रहे हैं. इमरान ने उन्हें यंग एक्टर्स रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह दी.

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान हाशमी कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का चमकता भविष्य हैं. इसके साथ ही उन्होंने हमउम्र एक्टर से तुलना की. यह वायरल वीडियो क्लिप करण जौहर के शो 'कोफी विद करण' का है.

इस वायरल वीडियो क्लिप में, चैट शो के दौरान करण जौहर इमरान हाशमी से एक्टर की क्षमता के आधार पर रैंक देने के लिए कहते हैं. करण विकल्प में सुशांत सिंह राजपूत, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना और आदित्य रॉय कपूर का नाम लेते हैं. इमरान हाशमी तुरंत इसका जवाब देते हैं,'सुशांत, वरुण और सिद्धार्थ.' इस वीडियो क्लिप में इमरान के साथ फिल्ममेकर महेश भट्ट भी बैठे हुए हैं.

यहां देखिए इमरान हाशमी का वीडियो-

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस वीडियो क्लिप को काफी पसंद कर रहे हैं, जोकि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को फैलाने कुछ लोगों का विरोध कर रहे हैं. इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'हाशमी को भी दबाया गया, वह एक अच्छे शख्स और एक्टर हैं.' वहीं, एक यूजर ने लिखा,'वास्तविक प्रतिभा को महत्व देने के लिए एक वास्तविक प्रतिभा होती है.'

कैटरीना-दीपिका ने भी की थी तारीफें

इससे पहले सुशांत सिंह से एक वीडियो और वायरल हुआ था. इस वीडियो में कैटरीना कैफ ने सुशांत के काम की सराहना की थी और यंग एक्टर्स में सबसे बेहतरीन एक्टर बताया था. कैटरीना कैफ से तारीफें सुनने के बाद सुशांत सिंह ने खुशी जताई थी और कहा था कि वह दिल्ली में अपने दोस्तों के इसके बारे में बता सकते हैं. वहीं, एक और वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण ने अच्छी परफॉर्मेंस से जुड़े एक सवाल पर कहा था कि सुशांत सिंह की परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार है. वह सुशांत को पसंद करती हैं.

ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों किया था सोना महापात्रा को ब्लॉक, जाने क्या था मामला

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारपन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारपन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget