एक्सप्लोरर

जब Raaj kumar का Dharmendra ने पकड़ लिया था कॉलर, हाथापाई की दोनों के बीच आ गई थी नौबत, फिर....

Dharmendra Raaj Kumar Fight: साल 1965 में आई फिल्म 'काजल' के समय का एक वाकया सुनने को मिलता है जिसमें राजकुमार ने उस समय आए नए नवेले एक्टर धर्मेंद्र का मजाक उड़ा दिया था.

Dharmendra Raaj Kumar Fight: राजकुमार (Raaj Kumar) अपने जमाने के सुपर-डुपर हिट एक्टर थे. उनके अभिनय और अंदाज के लोग कायल थे. अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. साल 1965 में आई फिल्म 'काजल' के समय का एक वाकया सुनने को मिलता है जिसमें अभिनेता ने उस समय आए नए नवेले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का मजाक उड़ा दिया था. फिर क्या था जट बुद्धि धर्मेंद्र ने भी आव देखा ना ताव पकड़ लिया था सुपरस्टार का कॉलर.

सेट पर राजकुमार ने उड़ा दिया था धर्मेंद्र का मजाक

आखिर राजकुमार ने धर्मेंद्र को ऐसा क्या कह दिया था जिसके चलते वो इतना नाराज हो गए थे? तो चलिए बताते हैं आखिर उस समय सेट पर राजकुमार और धर्मेंद्र की किस बात पर गहमागमी हो गई थी. दरअसल फिल्म में राजकुमार और मीना कुमारी के साथ धर्मेंद्र अहम भूमिका में थे. धर्मेंद्र उस समय बॉलीवुड में नए थे, वहीं राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े स्टार हुआ करते थे. फिल्म में राजकुमार और धर्मेंद्र के बीच एक सीन शूट होना था. उन्होंने धर्मेंद्र को जब पहली बार देखा था तो वो हंसने लगे थे. 

धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था राजकुमार का कॉलर

राजकुमार को धर्मेंद्र अभिनेता से ज्यादा पहलवान लग रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की बॉडी देखकर राजकुमार ने निर्देशक राम महेश्वरी से मजाक में कहा पहलवान को फिल्म में क्यों लिया है? उन्हें एक्टर चाहिए या पहलवान? धर्मेंद्र उस समय राजकुमार की ये सभी बातें सुन रहे थे. राजकुमार ने एक बार फिर से धर्मेंद्र पर तंज कसते हुए बंदर कह दिया और खूब हंसने लगे. 

धर्मेंद्र इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पाए, और उन्होंने राजकुमार के स्टारडम की परवाह किए बगैर उनका गिरेबान पकड़ लिया. धर्मेंद्र के यूं अचानक हमले से राजकुमार हैरत में पड़ गए. राजकुमार पर भड़के धर्मेंद्र ने कहा कि क्या यहीं पहलवानी दिखाऊं? दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. हालांकि निर्देशक ने उस समय स्थिति को संभाल लिया, लेकिन राजकुमार ने धर्मेंद्र के साथ काम करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा धर्मेंद्र जब उनसे माफी नहीं मांगेंगे तबतक वो सेट पर नहीं आएंगे. 

राजकुमार (Raaj Kumar) और धर्मेंद्र के इस झगड़े में फिल्म को नुकसान हो रहा था. शूटिंग तो शुरू करने थी तो ऐसे में मीना कुमारी पहुंच गईं धर्मेंद्र को समझाने. इसके बाद धर्मेंद्र ने जाकर राजकुमार से माफी मांगी और तब जाकर हालात सामान्य हुए. 

ये भी पढ़ें:

Kareena Kapoor की इस फिल्म को ठुकराने के बाद Bobby Deol के करियर को लग गया था ग्रहण, इसके बाद 6 फिल्में लगातार हुईं फ्लॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बात करने की हालत में नहीं हूं...', नाना पाटेकर के निधन की खबर को बर्दाश्त नहीं कर पाए 'वेलकम' के डायरेक्टर
नाना पाटेकर की मौत की खबर को बर्दाश्त नहीं कर पाए 'वेलकम' फिल्म के डायरेक्टर, हो गई है ऐसी हालत
सैयामी खेर ने सिनेमा में पूरे किए 10 साल, ‘मिर्ज़्या’ से अब तक के सफर को किया याद
सैयामी खेर ने सिनेमा में पूरे किए 10 साल, ‘मिर्ज़्या’ से अब तक के सफर को किया याद
नाना पाटेकर की मौत से मुंबई के पड़ोसियों को लगा धक्का, बताई बड़ी बात
नाना पाटेकर की मौत से मुंबई के पड़ोसियों को लगा धक्का, बताई बड़ी बात
Nana Patekar Death News Live: पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन की तैयारियां हुईं शुरू
Live: नाना पाटेकर का निधन, आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, मुंबई में प्रेयर मीट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget