एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 8: प्रभास की 'सालार' के तूफान से सहमी 'डंकी', आठवें दिन घट गई शाहरुख खान की फिल्म की कमाई, जानें- कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान स्टारर डंकी को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है लेकिन इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है.

Dunki Box Office Collection Day 8: शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘डंकी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सालार के कहर के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है. ये फिल्म शाहरुख खान की इस साल की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर धीमा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के आठवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘डंकी’ ने रिलीज के आठवें दिन कितनी कमाई की?
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को प्रभास की सालार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. सालार के आगे ‘डंकी’ कोई खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं और ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘डंकी’ ने रिलीज के पहले दिन 29.20 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 25.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 30.70 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 24.32 करोड़ रुपये, छठे दिन 11.56 और सातवें दिन 10.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब इस फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं जो काफी निराशाजनक है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 9.00 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ ने रिलीज के आठ दिनों में 161.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

डंकी’ ने वर्ल्डवाइड कितना किया है कलेक्शन?
‘डंकी’ घरेलू बाजार में बेशक खास परफॉर्म नही कर पा रही है लेकिन दुनियाभर में शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 305 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी फ्लाइट’' पर बेस्ड है. फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, ​​अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म प्रभास स्टारर कमर्शियल एक्शन फिल्म ‘सालार’ से एक दिन पहले 21 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: OTT: 'मिर्जापुर 3' से लेकर 'पंचायत 3' तक, इन 7 मचअवेटेज वेब सीरीज का है 2024 में इंतजार, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget