एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 5: क्रिसमस पर 'डंकी' की चमकी किस्मत, SRK की फिल्म ने मंडे टेस्ट में किया शानदार परफॉर्म, 5वें दिन कमा लिए इतने करोड़

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले सोमवार को भी करोड़ों में कलेक्शन किया है.

Dunki Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है हालांकि ये फिल्म किंग खान की पिछली रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ जितना कलेक्शन नहीं कर पा रही है वहीं प्रभास की सालार भी ‘डंकी’ की राह में रोड़ा बन रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को शाहरुख खान स्टारर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

‘डंकी’ ने 5वें दिन कितनी कमाई की?
‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है लेकिन इसकी कमाई की स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं है. दरअसल फिल्म को प्रभास की सालार से क्लैश का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. जहां सालार ने महज चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं ‘डंकी’ ने चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर पाई है. ‘डंकी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 29.2 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20.12 करोड़ रहा और तीसरे दिन ‘डंकी’ ने 25.61 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म का कारोबार 30.7 करोड़ रहा. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 128.13 करोड़ रुपये हो गई है.

डंकी ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘डंकी’ देश ही नहीं दुनियाभर में गर्दा उड़ा रही है.जहां घरेलू बाजार में ये फिल्म 130 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है तो दुनियाभर में इस फिल्म ने 211.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के क्रिसमस की छुट्टी पर दुनियाभर में धुआंधार कलेक्शन करने की उम्मीद है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने किया है डायरेक्ट
‘डंकी’ को रजाकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो लंदन जाने का सपना देखते हैं.

ये भी पढ़ें-'तनु वेड्स मनु' के बाद नहीं था कोई काम, इस तरह कर रहे थे अपना गुजारा, फिर 'एनिमल' के गाने ने इस लिरिसिस्ट के बदल दिए सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget