एक्सप्लोरर

Dukaan Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही मोनिका पंवार की 'दुकान' पर लगा ताला! चंद लाखों में सिमटी सरोगेसी बेस्ड फिल्म की कमाई

Dukaan Box Office Collection Day 1: मोनिका पंवार की फिल्म 'दुकान' के पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन काफी कम रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म 'शैतान' और 'क्रू' के बीच बॉक्स ऑफिस पर गुम हो गई है.

Dukaan Box Office Collection Day 1: मोनिका पंवार स्टारर फिल्म 'दुकान' ने 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इससे पहले 28 फरवरी, 2024 को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया था जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था. लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद थिएटर्स में फिल्म को खास रिस्पॉन्स मिलता नजर नहीं आया. ऐसे में सरोगेसी बेस्ड मोनिका पंवार की फिल्म 'दुकान' के पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन काफी कम रहा.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'दुकान' पहले दिन चंद लाखों में सिमट गई है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 लाख रुपए से ओपनिंग ली है. 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए ये ओपनिंग खराब मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दुकान' को बनाने में दो साल का वक्त लगा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Monika Panwar (@itsmonikapanwar)

'शैतान' और 'क्रू' के बीच फंसी 'दुकान'!
बता दें कि इस वक्त अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर 'शैतान' और कॉमेडी-ड्रामा 'क्रू' पहले से ही पर्दे पर मौजूद हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. इस बीच 'दुकान' कहीं ना कहीं गुम हो गई है और फिल्म के कलेक्शन पर इसका काफी असर देखने को मिला है.

सिद्धार्थ-गरिमा का डायरेक्शन डेब्यू
सिद्धार्थ-गरिमा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दुकान' को अमर झुनझुनावाला और शिखा अहलूवालिया ने प्रोड्यूस किया है. सिद्धार्थ और गरिमा ने 'दुकान' के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू किया है. इससे पहले वे 'गोलियों की रासलीला राम-लीला','राब्ता', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों के लिए लिख चुके हैं.

'दुकान' की कहानी
'दुकान' की कहानी की बात करें तो फिल्म में कमर्शियल सरोगेसी की कहानी दिखाई गई है. मोनिका पंवार फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं जिन्होंने जैस्मीन का किरदार निभाया है. 'दुकान' प्रोफेशनल सरोगेट्स की इज्जत, पसंद और आजादी को लेकर सवाल उठाती है.

ये भी पढ़ें: The Goat Life Box Office: सेकेंड फ्राइडे घटी 'द गोट लाइफ' की रफ्तार! पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget