एक्सप्लोरर

जब NCB अधिकारी ने शाहरुख खान को लेकर किया था हैरान करने वाला खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

Aaryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आ चुका है, जब वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए थे.

Aaryan Khan Drugs Case: शाहरुख खान पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. इस दरमियान उन्होंने जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे. उन सबमें शाहरुख के लिये सबसे मुश्किल वक्त वो था, जब उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले से जुड़े एक अधिकारी संजय सिंह ने शाहरुख खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था.

संजय सिंह का खुलासा

संजय सिंह ने इस बारे में इंडिया टुडे से बातचीत में खुलासा किया था कि जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कस्टडी में लिया गया था. उस वक्त एक पिता के रूप में शाहरुख अपने बेटे की मेंटल और फिजिकल सेहत को लेकर बहुत परेशान हो गये थे. शाहरुख ने बेटे के साथ रातभर साथ रहने की परमिशन मांगी थी, लेकिन उन्हें वो परमिशन नहीं मिली. अपने बेटे की हालत को देखकर उनकी आंखों मे आंसू आ गए थे. उनके दर्द को साफतौर पर समझा जा सकता था.

परमिशन न मिलने के बाद शाहरुख ने ये आरोप लगाए थे कि बिना किसी सबूत के उनके बेटे को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारी से कहा था कि उन्हें बहुत बड़े अपराधी और मॉन्सटर की तरह पेश किया जा रहा है, जो समाज को बर्बाद करने के लिये बाहर है. इसके साथ उनके बेटे आर्यन ने कहा था कि उन्होंने बिना किसी सबूत के उन्हें इंटरनेशनल ड्रग स्मगलर बना दिया और उनकी इज्जत को मिट्टी में मिला दिया.

आर्यन को मिली क्लीन चिट

इस पूरे मामले में आर्यन खान खूब विवादों में रहे, लेकिन आखिर में जांच एजेंसी ने उन्हें क्लीनचिट दे दी. बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई में एक क्रूज़ शिप से हिरासत में लिया गया था. बाद में एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में आर्यन खान को 26 दिनों के बाद बेल मिली थी.

फिलहाल आर्यन अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं. इसके साथ शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान (Pathan) को लेकर बहुत व्यस्त हैं. उनकी फिल्म पठान साल 2023 में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्रॉहम (John Abraham) भी जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं.

Jubin Nautiyal की खूबसूरत आवाज़ में रिलीज़ हुआ Barsaat Ho Jaaye Song, रोमांटिक अंदाज़ में दिखे शिवीन और रिद्धी डोगरा

चक दे... से लेकर गजनी तक, Salman Khan की ठुकराई ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रही थीं सुपरहिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget