एक्सप्लोरर

Drugs Case: पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंची करिश्मा प्रकाश, अब ब्यूरो दोबारा भेजेगी समन

एनसीबी ने मंगवार को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम चरस और दो बोतल सीबीडी ऑइल मिलने के बाद समन भेजा था और बुधवार को ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह ऑफिस नहीं पहुंची. अब एनसीबी दोबारा समन भेजेगी.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और इससे जुड़े ड्रग्स केस गुजरते वक्त के साथ गहराता जा रहा है. दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स से नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो(एनसीबी) पिछले महीने पूछताछ कर चुकी है. एनसीबी ने दो दिन पहले दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर में छापा भी मारा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम चरस और दो बोतल सीबीडी ऑइल मिला बरामद किया. इसके बाद करिश्मा को पूछताछ के लिए समन भेजकर बुधवार को एनसीबी ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया. इसकी जानकारी एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े ने भी दी. उन्होंने कहा,"करिश्मा प्रकाश को बुधवार को पेश होने के लिए समन दे दिया गया है."

एनसीबी दोबारा भेजेगी समन

एनसीबी के समन के बावजूद करिश्मा प्रकाश पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंची. ऑफिस नहीं पहुंचने की वजह ना तो एनसीबी ने बताई और न ही करिश्मा ने बताई है. सूत्रों का कहना है कि एक या दो दिन इंतजार करने के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश को दोबारा समन भेजेगी. एनसीबी ने करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी एक इनपुट मिलने के बाद की. रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा उस वक्त घर पर नहीं थी.

ड्रग्स पेडलर्स ने बताया करिश्मा का नाम

करिश्मा प्रकाश का नाम उस वक्त सामने आया जब सुशांत सिंह राजपूत के में आए ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया. एक ड्रग्स पेडलर्स से करिश्मा का नाम आया. इसके बाद करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस हैशिस और बीड ड्रग्स की मांग रही थीं.

ये भी पढ़ें-

Video: युजवेंद्र चहल की मंगेतर का एक और वीडियो वायरल, 'नागिन जैसी कमर हिला पर' धनाश्री ने किया धांसू डांस

गोवा में गंदगी फैलाने के मामले में धर्मा प्रोडक्शन को नोटिस, सरकार ने करण जौहर से माफी मांगने के लिए कहा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget