एक्सप्लोरर

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- ट्रोलर्स और हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद वह साल 2012 में 'दबंग 2' में नजर आईं और इस साल दिसंबर में 'दबंग 3' रिलीज होने वाली है.

मुंबई: पिछले कुछ सालों में कई फ्लॉप फिल्मों के बाद आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म को एक बड़ी सफलता मिली है. स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई मल्टी-स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' देश भर में 193.14 करोड़ के साथ एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई.

सोनाक्षी ने बताया, "मुझे काफी अच्छा लग रहा है. बड़े दिनों बाद मुझे फिर से सफलता मिली है. यह एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है और इसकी टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. यह एक बहुत ही पॉजिटिव फीलिंग है. उन वैज्ञानिकों को सलाम जिन्होंने कई सारी मुश्किलों और संघर्षो में से गुजरकर वास्तव में इसे कर दिखाया है."

सोनाक्षी ने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद थी कि फिल्म सफल होगी क्योंकि यह हमारे देश की एक बहुत बड़ी उपलब्धि के बारे में बात करता है. मेरे ख्याल से, अगर आप देशभक्ति पर कोई फिल्म बना रहे हैं और इसकी कहानी अच्छी है, तो यह हमेशा सही साबित होती है."

ये भी पढ़ें:

कथक डांसर वीरू कृष्णन के निधन से सदमे में बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर टिस्का तक न जताया दुख 

टीवी अभिनेता जै़न इमाम अस्पताल में भर्ती, डेंगू से हैं पीड़ित 

अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन स्टारर 'मिशन मंगल' साल 2019 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक हो सकती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी ने लगातार कई फिल्में की हैं, जैसे कि 'तेवर', 'अकीरा', 'नूर' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ट्रोलर्स के निशाने पर बड़ी ही आसानी से आ गईं. हालांकि, 32 साल की ये अभिनेत्री नकारात्मकता पर ध्यान देने से बचती हैं और इसके बदले काम पर ही फोकस करना पसंद करती हैं.

 

सोनाक्षी ने कहा, "केवल कलाकारों के ही नहीं, बल्कि हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. यहां तक कि एक रिक्शावाले को भी इनका सामना करना पड़ता है. यह स्वाभाविक है. इसी से एक इंसान के रूप में आपका विकास होता है. ट्रोलर्स और हेटर्स क्या कहते हैं इसकी मैं परवाह नहीं करती क्योंकि मैं आज भी यहां हूं और वे आज भी वहीं हैं. मेरे अंदर यह गुण है कि मैं इन सब नेगेटिविटी को नजरअंदाज कर सकती हूं और मेरे लिए अपने काम पर मन लगाना ज्यादा जरूरी है. पॉजिटिव रहें और आगे बढ़ें. मेरी कुछ फिल्में नहीं चली हैं, लेकिन लोगों ने मुझे फिल्में ऑफर करना बंद नहीं किया है, बल्कि पिछले कुछ सालों में मैं बहुत व्यस्त रहीं हूं और इस साल मेरी चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं."

सोनाक्षी ने साल 2010 में 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद वह साल 2012 में 'दबंग 2' में नजर आईं और इस साल दिसंबर में 'दबंग 3' रिलीज होने वाली है. 'दबंग 3' के बाद सोनाक्षी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satluj: फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
Wednesday Box Office Collection Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया की 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Dada The Sourav Ganguly Story: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट
सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget