एक्सप्लोरर

शाहरुख को देखने पहुंचे फैन की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के प्रचार के दौरान वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रभु ने एक ट्वीट में कहा, "रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक को मामले की जांच करने और कोई चूक पाए जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है."

शाहरुख की झलक पाने की कोशिश में जुटी उनके फैनों की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में फरीद खान पठान की मौत हो गई.

घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं. शाहरुख बुधवार को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे थे. वड़ोदरा स्टेशन पर सोमवार रात उनकी एक झलक पाने को बेताब फैनों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कुछ लोगों के सिर और चेहरों पर चोटें आ गईं.

जानें फैन की मौत पर शाहरुख ने क्या कहा है...

अपने फैन की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए 51 साल के अभिनेता ने कहा कि वह बेहद दुखी हैं और दुआ करते हैं कि मृतक के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले. फरीद खान पठान, शाहरुख के साथ यात्रा कर रहीं उनकी एक सहयोगी के रिश्तेदार थे.

शाहरुख ने यहां हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मीडिया को बताया, "हमारे सहयोगियों में से एक हमारे साथ यात्री कर रही थीं. उनके रिश्तेदार उनसे मिलने वडोदरा स्टेशन आए थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है."

वडोदरा के हातीखाना इलाके में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फरीद खान पठान अपनी पत्नी और बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. यह परिवार शाहरुख खान का फैन है. कहा जा रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर दिल का दौरा पड़ने से फरीद बेहोश हो गए.

उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कुछ खबरों में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण कारण उन्हें घुटन महसूस होने लगी और उसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया.

उनकी मौत के बारे में सुनकर शाहरुख को सदमा लगा. उन्होंने कहा, "सबकी तरफ से हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं पूरे परिवार के साथ हैं. हमारे कुछ लोग वहां उनके परिवार के साथ मौजूद हैं."

बड़ी संख्या में फैन अभिनेता को देखने के लिए वडोदरा स्टेशन पर पहुंचे थे. शाहरुख को अच्छी तरह से देख सकें, इस कोशिश में उन्होंने वातानुकूलित कोच की खिड़कियों को पीटना शुरू कर दिया. अभिनेता का ध्यान आकर्षिक करने के लिए पत्थर भी फेंके गए.

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ लोगों के सिर और चेहरों पर चोटें आईं.

सुपरस्टार से मिलने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान और यूसुफ पठान भी वडोदरा स्टेशन पहुंचे थे. इससे फैनों की दीवानगी थोड़ी और बढ़ गई थी.

विभिन्न जगहों जैसे रतलाम, कोटा या मथुरा, जहां कहीं भी ट्रेन पहुंची और रुकी, वहां लोगों की भीड़ शाहरुख से मिलने के लिए बेसब्र हो उठी. भीड़ को निंयत्रित करने के लिए बेहतर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

दिल्ली में भी भारी भीड़ के कारण अभिनेता लगभग 15 मिनट तक ट्रेन से नहीं उतर सके. शाहरुख के साथ फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया और अभिनेत्री सनी लियोन ने भी ट्रेन से यात्रा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
छात्रों के प्रोटेस्ट पर शाहरुख सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान: NEET स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया, राजपाल यादव के लिए उठाई आवाज, इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान! NEET स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट सहित इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
Video: मैं किसलिए आया हूं? सोनू निगम ने नहीं किया CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट, सवाल पूछा तो भड़क गए सिंगर
Video: मैं किसलिए आया हूं? CJP प्रोटेस्ट पर सोनू निगम से पूछा सवाल, भड़क गए सिंगर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget