एक्सप्लोरर

महिला के संघर्ष को बखूबी बयां करती हैं अवॉर्ड विनिंग क्लासिक फिल्म 'ढाई आखर', जानें कब होगी रिलीज

Dhai Aakhar: अमरीक सिंह दीप के उपन्यास "तीर्थाटन के बाद" पर आधारित फिल्म 'ढाई आखर" 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं. जिसमें एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी मेन लीड में नजर आएंगी.

Dhai Aakhar Release Date: निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फिल्म ‘ढाई आखर’ एक क्लासिक लव स्टोरी है, जो एक महिला की अपनी पहचान ढूंढने की कोशिश में किए गए संघर्ष को बखूबी बयान करती है. ये फिल्म 22 नवम्बर को पूरे देश में रिलीज़ होने जा रही है.

महिला के संघर्ष की कहानी है ढाई आखर

हिन्दी के वरिष्ठ लेखक अमरीक सिंह दीप के उपन्यास "तीर्थाटन के बाद" पर आधारित फिल्म 'ढाई आखर" हर्षिता नाम की एक ऐसी महिला की कहानी है, जो वर्षों तक घरेलू हिंसा और अपमानजनक वैवाहिक जीवन का शिकार रही. इसके बाद वो चिट्ठियों के जरिए से एक मशहूर लेखक श्रीधर के करीब आती है, लेकिन विधवा होने के कारण उसका ये प्रेम संबंध पुरुष प्रधान समाज और परिवार को स्वीकार नहीं होता.


महिला के संघर्ष को बखूबी बयां करती हैं अवॉर्ड विनिंग क्लासिक फिल्म 'ढाई आखर', जानें कब होगी रिलीज

क्या हर्षिता इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगी? श्रीधर के साथ उसके रिश्ते के प्रति परिवार की नफरत का अंत क्या होगा? क्या दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा? इन सभी सवालों का भावनात्मक जवाब खोजने की कोशिश है फिल्म 'ढाई आखर'..

मृणाल कुलकर्णी ने निभाया लीड किरदार

फिल्म के निर्देशक प्रवीन अरोड़ा ने इसको लेकर बात करते हुए कहा कि फिल्म 'ढाई आखर' एक प्रेम गीत है. प्रेम किसी के जीवन को बदलने की ताकत रखता है. हिन्दी और मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी इस फिल्म में 'हर्षिता' के लीड रोल में नजर आएंगी.

जानेमाने अभिनेता हरीश खन्ना और प्रसिद्ध मराठी अभिनेता रोहित कोकाटे ने भी अहम किरदार निभाए हैं. लेखक असगर वजाहत ने इस फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं. वहीं फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ब्रज मोहन हैं. फिल्म की शानदार टीम में गीतकार इरशाद कामिल, हिन्दी और बंगाली संगीत निर्देशक अनुपम रॉय और गायिका कविता सेठ शामिल हैं.

कहां हुई थी ढाई आखिर’ की स्क्रीनिंग

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है. कबीर कम्यूनिकेशन्स, आकृति प्रोडक्शंस और एस के जैन जमाई के बैनर तले बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, प्रतिष्ठित आईएफएफआई (IFFI) गोवा में पिछले सा हुआ, जिसमें इस फिल्म को दर्शकों, आलोचकों और फिल्म इंडस्ट्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी इस फिल्म की आधिकारिक स्क्रीनिंग हो चुकी है.

इसके अलावा कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए भी ये फिल्म चयनित हुई है. ढाई आखर जे पी अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत और रिलीज़ की जा रही है और देशभर के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को आागाज के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें - क्या सच में सैफ के बेट को डेट कर रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक ? बोलीं - ‘वो मुझे मैसेज भी..’

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget